पीएम श्री विद्यालय का किया निरीक्षण

Updated:
विज्ञापन

शैक्षणिक व सह-शैक्षणिक गतिविधियों का गहन अवलोकन किया

विज्ञापन

सिकटी. पीएम श्री विद्यालयों की गुणवत्ता व कार्यप्रणाली की समीक्षा को लेकर बीईपीसी पटना के वरीय अंकेक्षक मो अशफाक अली ने प्रखंड के प्लस टू राजकीयकृत उच्च विद्यालय बरदाहा व प्लस टू प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय बरदाहा पीएमश्री विद्यालय का निरीक्षण कर भौतिक सत्यापन किया. निरीक्षण के क्रम में उनके साथ सहायक जिला कार्यक्रम पदाधिकारी राजेश ठाकुर व एसएसए के लेखपाल भरत कुमार शामिल थे. इस दौरान अधिकारियों ने वर्ग कक्ष, खेल मैदान, आइसीटी लैब, पुस्तकालय आदि का बारीकी से जायजा लिया. साथ ही मौजूद प्रभारी प्रधानाध्यापक द्वय आदिल सरवर व इशार अहमद की मौजूदगी में विद्यालयों में शैक्षणिक गतिविधियों, आधारभूत संरचना, विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध सुविधाओं, नवाचारों व पीएम श्री योजना के तहत किये गये कार्यों की समीक्षा की. राज्य स्तरीय टीम ने विद्यालय में संचालित विभिन्न शैक्षणिक व सह-शैक्षणिक गतिविधियों का गहन अवलोकन किया. निरीक्षण के दौरान पीएम श्री योजना अंतर्गत आयोजित गतिविधियों, व्यावसायिक शिक्षा प्रयोगशाला, विज्ञान प्रयोगशाला, वर्ग-कक्षों की शैक्षणिक स्थिति, विद्यार्थियों से सीधा संवाद, किचन गार्डन, बाल वाटिका सहित विद्यालय की समग्र कार्यप्रणाली का निरीक्षण किया.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन