पटना ने सिवान को 11 रनों से हराया

Updated:
विज्ञापन
पटना ने सिवान को 11 रनों से हराया

मैदान पर मैच देखने वालों की लगी थी भीड़

विज्ञापन

जोगबनी. जोगबनी हाइस्कूल मैदान में इंडो-नेपाल क्रिकेट क्लब द्वारा आयोजित रामसागर राय मेमोरियल टी 20 डे-नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच रविवार की रात पटना व सिवान के बीच खेला गया. पटना की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया. पहले बल्लेबाजी करते हुए पटना की टीम ने निर्धारित 21 ओवर में 08 विकेट के नुकसान पर 161 रन बनाये. वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी सिवान की टीम ने 21 ओवर में 08 विकेट खोकर 151 रन ही बना सकी. इस तरह पटना की टीम ने 11 रनों से मैच जीत कर ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया. वहीं बेहतर खेल का प्रदर्शन करने वाले सरोज कश्यप को मैन ऑफ द मैच चुना गया. जिसे मुख्य अतिथि मूलचंद गोलछा के हाथों मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया. अंपायर ओमप्रकाश व अनामी शंकर थे. मौके पर पूर्व मुख्य पार्षद प्रतिनिधि राजू राय, भीम राय, कमेटी के अध्यक्ष अंजर अहमद, सद्दाम हुसैन, जसीम नोमानी, सन्नी रियाज, जिशान, गणेश साहा के अलावे अन्य लोग माैजूद थे.

विज्ञापन
Rahul Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Rahul Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन