भूमि विवाद व जातिसूचक टिप्पणी पर मारपीट, महिला सहित एक दर्जन से अधिक घायल

अररिया जिले में भूमि विवाद और जातिसूचक टिप्पणी को लेकर हुई मारपीट में महिला समेत एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए, सभी का सदर अस्पताल में इलाज जारी है।
भूमि विवाद व जातिसूचक टिप्पणी पर मारपीट, महिला सहित एक दर्जन से अधिक घायल प्रतिनिधि, अररिया जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पिछले 24 घंटों के दौरान भूमि विवाद व अन्य कारणों से हुई मारपीट में महिला सहित एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए. सभी घायलों को परिजनों की मदद से इलाज के लिए सदर अस्पताल अररिया लाया गया. जहां डॉ नीरज कुमार की देखरेख में उपचार जारी है. पहली घटना बैरगाछी थाना क्षेत्र के बेलवा सूरजापुर गांव की है. यहां जमीन को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई. इस झड़प में मो तनसीत, मो मोजीब, जमशेद, बीवी शकीरा खातून व संजीदा खातून घायल हुईं. दूसरी घटना ताराबाड़ी थाना क्षेत्र से सामने आई, जहां हुए विवाद में नीलोफर, कमरूज्जमा, अनवर व ईसा घायल हो गए. घायलों में नीलोफर गर्भवती हैं. वहीं सिमराहा थाना क्षेत्र के खास हलहलिया गांव में जातिसूचक शब्द कहने को लेकर हुए विवाद में रूपेश कुमार राम, प्रभु कुमार राम व महेंद्र राम घायल हो गए. अस्पताल के चिकित्सकों के अनुसार, प्राथमिक उपचार के बाद गर्भवती रेहाना की स्थिति गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है. वहीं रूपेश व प्रभु कुमार राम का सीटी स्कैन के बाद न्यूरो विशेषज्ञ से परामर्श की सलाह दी गई है. परिजनों ने बताया कि सभी मामलों की सूचना संबंधित थानों को दे दी गई है. पुलिस जांच में जुटी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By प्रफुल्ल भारती
प्रफुल्ल भारती प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










