नवनिर्वाचित पैक्स अध्यक्षों के खिलाफ विपक्ष हो रहा गोलबंद
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 08 Dec 2024 9:10 PM
पैक्स अध्यक्ष के चेहरे पर चिंता की लकीरें
प्रतिनिधि, नरपतगंज
प्रखंड क्षेत्र के 12 पैक्स में चुनाव के बाद 04 दिसंबर को परिणाम घोषित होने के बाद जीते हुए प्रत्याशियों खुशी का इजहार व रंग अबीर लगाने का खेल जारी है तो वहीं कई पैक्स अध्यक्ष के चेहरे पर चिंता की लकीरें साफ दिखाई पड़ रही है. विपक्षी पार्टियों द्वारा नवनिर्वाचित अध्यक्ष को हटाने के लिए सदस्यों को गोल बंद कर रहे हैं. इसकी जानकारी मिलते ही नवनिर्वाचित पैक्स अध्यक्ष के चेहरे पर मायूसी देखने को मिल रही है. मालूम हो कि पूर्व में नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के बसमतिया, पथराहा सहित कई पैक्स व व्यापार मंडल अध्यक्ष जीतने के बाद विपक्षी पार्टियों के द्वारा सदस्य को गोलबंद कर इस्तीफा दिलाकर उसे पद से हटा दिया. इसके बाद विभागीय स्तर पर फिर से चुनाव कराया गया. जिसमें सभी जीते हुए प्रत्याशी को चुनाव में हारना पड़ा. फिर एक बार नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र में जो खेल जोर-जोर से चल रहा है. चुनाव का परिणाम घोषित होने के दूसरे दिन सुबह से ही नरपतगंज प्रखंड मुख्यालय में विपक्षी पार्टियों के द्वारा सदस्यों का गोल बंद करने व इस्तीफा देने को लेकर अधिकारियों से संपर्क साध रहे हैं. जिससे नवनिर्वाचित अध्यक्षों के चेहरे से मुस्कान गायब हो रही है.————-
76 लीटर विदेशी शराब के साथ दो युवक गिरफ्तार
13-प्रतिनिधि, परवाहारानीगंज थानाध्यक्ष निर्मल कुमार यादवेंदु को शनिवार की देर रात्रि गुप्त सूचना मिली की एक कार में भारी मात्रा में विदेशी शराब बिक्री के लिए रानीगंज बाजार लायी जा रही है. सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष सहित पुलिस बल लालजी विद्यालय के समीप पहुंचकर शराब लदी कार को रोककर जब उक्त कार का तलाशी ली. तलाशी के क्रम में कार से अलग-अलग ब्रांड के कुल 76.750 लीटर विदेशी शराब बरामद की गयी. पुलिस ने शराब लदी कार सहित कार में सवार दोनों युवक को थाना लाया. गिरफ्तार युवक में मो मोफिल व मो अब्बू हसन पिता दुखाई मटियारी जोकीहाट निवासी बताया जाता है. थानाध्यक्ष निर्मल कुमार यादवेंदु में बताया कि गिरफ्तार दोनों शराब कारोबारी के खिलाफ कांड दर्ज कर रविवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










