बिहार सरकार की जमीन पर कब्जा

Updated:
विज्ञापन

ग्रामीणों ने श्मशान घाट व खेल मैदान बनाने को लेकर डीएम को दिया आवेदन

विज्ञापन

नरपतगंज. प्रखंड क्षेत्र के बबुआन पंचायत के वार्ड संख्या 8, 9 व 10 में बिहार सरकार की तीप एकड़ जमीन पर अवैध कब्जा कर लिया है. हालांकि स्थानीय दर्जनों की संख्या में ग्रामीणों ने हस्ताक्षर कर आवेदन डीएम को देते हुए उक्त जमीन पर अवैध कब्जा हटाते हुए लोगों के सुविधा को लेकर गांव में श्मशान घाट व खेल मैदान बनाने का मांग की है. आवेदन में रविंद्र कुमार के अलावा अर्जुन पासवान, दीपक कुमार, रुपेश कुमार, रवि लाल पासवान, सूरज कुमार, सुभाष पासवान सहित दर्जनों की संख्या में ग्रामीणों ने बताया कि बाबूवान वार्ड संख्या 08 , 9 व 10 में श्मशान घाट व खेल मैदान नहीं रहने से काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है जबकि श्मशान घाट बनाना व खेल मैदान बनाना जरूरत है. मौजा महेशपट्टी में तीन एकड़ जमीन बिहार सरकार की है. जिस जमीन पर बाबूवान निवासी ब्रह्मदेव गुप्ता के ने अवैध कब्जा किया है. मामले को लेकर सीओ रवींद्र कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. जांच रिपोर्ट वरीय पदाधिकारी को भेजा जायेगा.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन