जमीन विवाद में भतीजे ने की चाचा की गोली मारकर हत्या

Published by : JEEVAN SINGH Updated At : 31 May 2026 9:15 PM

विज्ञापन

मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर हुआ बुरा हाल

विज्ञापन

अररिया में रिश्ते का कत्ल

राहुल कुमार सिंह, अररिया

नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत बांसबाड़ी पंचायत के बलवा गांव में रविवार की शाम रिश्तों को तार-तार करने वाली वारदात हुई. पुराने जमीन विवाद में 18 साल के भतीजे साहिल ने अपने 22 वर्षीय चाचा परवेज की कनपटी में गोली मारकर हत्या कर दी. हैरानी की बात यह कि वारदात से महज 10 मिनट पहले तक चाचा-भतीजा व उसका दोस्त एक साथ टहल रहे थे.

क्या है पूरा मामला

मृतक परवेज के बड़े भाई राहिल ने बताया कि आरोपित साहिल के परिजनों से पहले से जमीन विवाद चल रहा था. रविवार की शाम करीब 04 बजे परिवार के लोग खेत में मकई की फसल समेट रहे थे. इसी दौरान परवेज ने भतीजे साहिल, पिता जुम्मन को जल्दी-जल्दी भुट्टे जमा करने को कहा. कुछ देर बाद परवेज यह कहकर घर चला गया कि वह बाल कटवाकर आता है. साहिल भी चुपचाप उसके पीछे-पीछे निकल गया. मृतक के दोस्त मौलाना मनोवर ने बताया कि घटना से पहले हम तीनों मैं, परवेज व साहिल साथ थे. अलग होने के 10 मिनट बाद ही शाम करीब 6:30 बजे गोली चलने की खबर आयी.

आंगन में सेविंग करते वक्त मारी गोली

भाई राहिल के मुताबिक, घर पहुंचकर परवेज आंगन में सेविंग मशीन कर रहा था. उसी वक्त वह खुद बाहर खेत में भुट्टा जमा कर रहा था. तभी पटाखे जैसी तेज आवाज आयी. घर से परिजनों की चीख सुनाई दी, परवेज को गोली मार दी है. भागकर अंदर पहुंचे तो परवेज जमीन पर खून से लथपथ पड़ा था. परिजन उसे फौरन सदर अस्पताल ले गये, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. मृतक की पहचान परवेज (22) पिता अब्दुल बारिक के रूप में हुई है. घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना के एसआइ जितेंद्र प्रसाद व एएसआई पुष्कर सिंह सदर अस्पताल पहुंचे. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. इधर वारदात के बाद बलवा गांव में मातम के साथ तनाव का माहौल है. पुलिस पुराने जमीन विवाद सहित सभी एंगल से जांच कर रही है.

भतीजा ने ही चाचा को मारी है गोली

भतीजे ने ही चाचा को गोली मारकर हत्या की है. आरोपित की गिरफ्तारी के लिए क्षेत्र में छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है. उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जायेगा.

जितेंद्र कुमार,

एसपी, अररिया

विज्ञापन
JEEVAN SINGH

लेखक के बारे में

By JEEVAN SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन