बीआरसी कार्यालय में नाइट गार्ड की ड्यूटी पर सवाल, महीने भर से रात में सुरक्षा व्यवस्था नहीं होने का आरोप

Updated:
विज्ञापन

फोटो- बीआरसी भवन

नरपतगंज बीआरसी कार्यालय की सुरक्षा व्यवस्था सवालों के घेरे में है. नाइट गार्ड की अनुपस्थिति के कारण कार्यालय में चोरी का खतरा मंडरा रहा है. स्थानीय लोगों ने मामले की जांच और नियमित नाइट ड्यूटी की मांग की है.

विज्ञापन

अररिया, नरपतगंज. नरपतगंज मुख्यालय स्थित बीआरसी कार्यालय की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं. कार्यालय की सुरक्षा के लिए विभाग की ओर से नाइट गार्ड की बहाली की गयी है, लेकिन स्थानीय लोगों का आरोप है कि करीब एक महीने से नाइट गार्ड रात में ड्यूटी पर नहीं रह रहे हैं. इसके कारण कार्यालय में रखे कीमती सामान की सुरक्षा को लेकर चोरी की आशंका बनी हुई है. स्थानीय लोगों ने मामले की जांच कर नाइट गार्ड को नियमित रूप से रात्रि ड्यूटी में तैनात करने की मांग की है.

आपके शहर में

विज्ञापन

मुख्य गेट खुला रहने से असामाजिक तत्वों का जमावड़ा

बीआरसी कार्यालय नरपतगंज हाई स्कूल मैदान के मुख्य गेट के पास स्थित है. स्थानीय लोगों के अनुसार रात में नाइट गार्ड के मौजूद नहीं रहने के कारण मुख्य गेट भी खुला रहता है. इससे हाई स्कूल मैदान में असामाजिक तत्वों के जमावड़े की शिकायत सामने आ रही है.

लोगों का कहना है कि रात के समय सुरक्षा व्यवस्था कमजोर रहने से चोरी के अलावा अन्य किसी अप्रिय घटना की आशंका भी बनी रहती है. उन्होंने प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी से लेकर वरीय अधिकारियों तक मामले की जांच कराने की मांग की है.

विभागीय व्यवस्था के कारण दिन में लगायी गयी ड्यूटी

मामले को लेकर नाइट गार्ड ने बताया कि उनकी बहाली पूर्व में नाइट गार्ड के रूप में की गयी थी. लेकिन नरपतगंज बीआरसी कार्यालय में कर्मचारियों की कमी के कारण विभाग की ओर से उन्हें कार्यालय में प्रतिनियुक्त कर दिया गया है. इसी वजह से वह रात में नाइट गार्ड की ड्यूटी नहीं कर पा रहे हैं.

बीईओ बोले, जल्द शुरू करायी जायेगी नाइट ड्यूटी

प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी कलश कुमार ने बताया कि बीआरसी कार्यालय में कर्मियों की कमी के कारण नाइट गार्ड सह आदेशपाल को फिलहाल दिन में कार्यालय के कार्य में लगाया गया है. उन्होंने कहा कि नाइट ड्यूटी को लेकर जल्द व्यवस्था की जायेगी, ताकि कार्यालय की रात में भी सुरक्षा सुनिश्चित हो सके.

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जांच की मांग

स्थानीय लोगों ने कहा कि जब बीआरसी कार्यालय की सुरक्षा के लिए नाइट गार्ड की बहाली की गयी है तो उन्हें निर्धारित जिम्मेदारी के अनुसार रात में तैनात किया जाना चाहिए. लोगों ने पूरे मामले की जांच कर सुरक्षा व्यवस्था को नियमित करने की मांग की है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन