मॉडर्न स्पोर्ट क्लब ने आदिवासी युवा क्लब को हराया

Updated:
विज्ञापन

मैच का दर्शकों ने जमकर लुत्फ उठाया

विज्ञापन

4-प्रतिनिधि, अररिया

मॉडर्न स्पोर्ट क्लब अररिया ने टूर्नामेंट के तीसरे मैच में शानदार जीत हासिल की. मॉडर्न स्पोर्ट्स क्लब अररिया द्वारा आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट में तीसरे दिन मॉडर्न स्पोर्ट्स क्लब अररिया व आदिवासी युवा फुटबॉल क्लब गोलाबाड़ी फारबिसगंज के बीच खेला गया. एक तरफा मैच में मॉडर्न स्पोर्ट क्लब ने इन्हें दो के मुकाबले छह गोल से पराजित किया. मैच में मुख्य अतिथि के रूप में मनोज बड़ेरिया व विनायक एकेडमी के निदेशक शामिल हुए. आज खेले गये मैच के दर्शकों ने जमकर लुत्फ उठाया. मैच में निर्णायक की भूमिका बबलू मरांडी, अजय मरांडी व सदरे आलम ने निभाई. जबकि कमेंटेटर की भूमिका में चांद आजमी ने निभाई. मैन ऑफ द मैच का खिताब दिलीप कुमार जो मॉडर्न स्पोर्ट्स क्लब के युवा खिलाड़ी हैं उन्हें दिया गया. टूर्नामेंट को सफल बनाने में क्लब के अध्यक्ष सत्यन शरण सचिव इश्तियाक आलम पीआरओ तंजील अहमद झुन्नू ,जकी अख्तर अंसारी ,सिकंदर पासवान ,वकार अहमद आदि ने अहम भूमिका निभाई. मैच का फाइनल मुकाबला रविवार पंद्रह दिसंबर को इसी नेताजी सुभाष स्टेडियम में खेला जायेगा. मुख्य अतिथि मनोज बररिया ने आज के विजेता टीम को शील्ड दिया.

——

पांच लीटर शराब बरामद, तस्कर फरार

5-प्रतिनिधि, परवाहा बौंसी पुलिस ने गुप्त सूचना पर थाना क्षेत्र नंदनपुर वार्ड संख्या पांच से अलग -अलग ब्रांड के कुल पांच लीटर अंग्रेजी शराब बरामद किया है. जबकि कारोबारी पुलिस को देखते ही घर से फरार हो गया. थानाध्यक्ष विकास पासवान ने बताया कि नंदनपुर वार्ड संख्या पांच निवासी शंभू चौधरी पिता महादेव चौधरी के द्वारा शराब बेचे जाने की गुप्त सूचना मिली थी. सूचना पर उनके घर पर छापामारी किया गया. छापामारी में उनके आवासीय घर से कुल 5.190 लीटर विभिन्न ब्रांड के अंग्रेजी शराब बरामद किया गया है. वहीं थानाध्यक्ष ने बताया कि फरार कारोबारी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जायेगा.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन