सुंदरनाथ धाम में शिवगंगा निर्माण में बदलाव पर बिफरे विधायक

Updated:
विज्ञापन

फोटो_सुंदरनाथ धाम परिसर में बैठक में मौजूद पूर्व मंत्री सह सिकटी विधायक व अन्य | Prabhat Khabar Network

सुंदरनाथ धाम में चल रहे शिवगंगा निर्माण कार्य में अनियमितता देख विधायक विजय कुमार मंडल भड़के, अधिकारियों को दिए सुधार के कड़े निर्देश।

विज्ञापन

प्रतिनिधि, कुर्साकांटा सिकटी विधायक सह सुंदरी मठ न्यास समिति के अध्यक्ष विजय कुमार मंडल ने सुंदरनाथ धाम में चल रहे विकास व सौंदर्यीकरण कार्यों का बुधवार को निरीक्षण किया. उनके साथ पूर्व प्रमुख सुशील कुमार सिंह, जिला कला व संस्कृति पदाधिकारी सह प्रभारी पर्यटन पदाधिकारी सान्याल कुमार व मुखिया प्रतिनिधि महेश कुमार साह शामिल रहे. विधायक निर्माणाधीन शिवगंगा को देखकर बिफर गए. पर्यटन विभाग कार्य प्रमंडल पूर्णिया के सहायक अभियंता संजय कुमार व कनीय अभियंता अभय कुमार तिवारी को फटकार लगायी. विधायक ने कहा कि शिवगंगा का ऐसा स्वरूप क्यों बना दिया गया है. सुधार का भी निर्देश दिया. संवेदक सुजीत कुमार मिश्रा को श्रावण मास के आरंभ होने तक शिवगंगा को क्रियाशील करने का निर्देश दिया. विधायक ने कहा कि वे बिहार सरकार के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत से मिलकर सुंदरनाथ धाम में चल रहे कार्यों की जानकारी देंगे व आवश्यक बातचीत करेंगे. संवेदक सुजीत मिश्रा ने विधायक से कहा कि हनुमान गिरि के पश्चिम दिशा में चारदीवारी निर्माण कार्य करने से रोका जा रहा है. इसपर विधायक व पूर्व प्रमुख ने प्रशासनिक सहयोग लेने व कार्रवाई करवाने का सलाह दिया. इस अवसर पर मंदिर समिति के उपेंद्र कुमार सिंह, विजय केशरी, प्रणव गुप्ता, एचके सिंह, रामदेव सरदार, रामानंद मंडल, मनोज भगत, श्याम राम, रामप्रसाद शर्मा व भानू सिंह, महंथ सिंघेश्वर गिरि, आरओ मुकेश मंडल, संजय दास, नयन भगत आदि थे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन