प्रशासन आपके द्वार में पहुंचे विधायक

Updated:
विज्ञापन

लोगों को दी योजनाओं की जानकारी

विज्ञापन

कुर्साकांटा. प्रखंड क्षेत्र के डुमरिया पंचायत के उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय कबीर टोला सुंदरी में बुधवार को आयोजित प्रशासन आपके द्वार कार्यक्रम में बिहार सरकार के पूर्व मंत्री व सिकटी विधायक विजय कुमार मंडल ने भी भाग लिया. जिलाधिकारी सहित उपस्थित अन्य अधिकारियों ने कार्यक्रम में स्थानीय विधायक को बुके व शॉल भेंट कर स्वागत किया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए स्थानीय विधायक सह बिहार सरकार के पूर्व मंत्री विजय कुमार मंडल ने जिला प्रशासन के इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इससे सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं तक लोगों की पहुंच आसान होगी. जरूरतमंदों को योजनाओं का लाभ उपलब्ध हो सकेगा. इस मौके पर मुखिया खुशबू देवी, मुखिया प्रतिनिधि महेश साह, विजय केशरी, रामप्रसाद शर्मा, संजय शर्मा, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी संयम राज समेत काफी संख्या में फरियादी विभिन्न प्रकार के समस्याओं को लेकर कार्यक्रम में पहुंचे थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन