कल्याण छात्रावास पर अवैध कब्जे को लेकर एसडीओ को सौंपा ज्ञापन, कार्रवाई की मांग

फारबिसगंज एसडीओ को ज्ञापन सौंपते. | Prabhat Khabar Network
फारबिसगंज में अनुसूचित जाति-जनजाति कल्याण छात्रावास पर अवैध कब्जे को लेकर एसडीओ को ज्ञापन सौंपा गया। छात्रों ने जल्द कार्रवाई की मांग की है।
फारबिसगंज (अररिया) फारबिसगंज कॉलेज के दक्षिण दिशा में स्थित अनुसूचित जाति-अनुसूचित जनजाति कल्याण छात्रावास पर गैर एससी-एसटी लोगों के अवैध कब्जे को लेकर गुरुवार को अनुसूचित जाति-अनुसूचित जनजाति कर्मचारी संघ फारबिसगंज अनुमंडल और राजद नेताओं ने एसडीओ से कार्रवाई की मांग की. अनुमंडल अध्यक्ष विद्यानंद पासवान और पूर्व युवा राजद जिला उपाध्यक्ष युवराज यादव ने फारबिसगंज अनुमंडल पदाधिकारी अभय तिवारी से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन में कहा गया कि कल्याण विभाग द्वारा इस छात्रावास का निर्माण एससी-एसटी छात्रों के लिए किया गया था. लेकिन विगत कई वर्षों से भू-माफिया सपरिवार इसमें रह रहे हैं और अवैध उगाही भी कर रहे हैं. नेताओं ने कहा कि छात्रावास पर अवैध कब्जे के कारण मूल हकदार एससी-एसटी के छात्र वंचित हैं. आर्थिक रूप से कमजोर छात्र निजी किराए के मकान में रहने को मजबूर हैं. छात्रावास नहीं मिलने से उनका पठन-पाठन बाधित हो रहा है और उन्हें दर-दर भटकना पड़ रहा है. विद्यानंद पासवान ने एसडीओ से मांग की कि अविलंब अवैध कब्जा हटाकर छात्रावास को वंचित वर्गों के छात्रों के लिए उपलब्ध कराया जाए, ताकि वे सम्मानपूर्वक रहकर पढ़ाई कर सकें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By विपुल विश्वास
विपुल विश्वास प्रिंट माध्यम में 20 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सिकटी (अररिया) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










