ePaper

फारबिसगंज में 20 केंद्रों पर कदाचारमुक्त वातावरण में मैट्रिक परीक्षा प्रारंभ

Updated at : 17 Feb 2026 7:03 PM (IST)
विज्ञापन
फारबिसगंज में 20 केंद्रों पर कदाचारमुक्त वातावरण में मैट्रिक परीक्षा प्रारंभ

जूता-मोजा उतरवा कर व गहन जांच के बाद ही परीक्षार्थियों को सेंटर के अंदर जाने दिया गया

विज्ञापन

फारबिसगंज. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से आयोजित मैट्रिक की परीक्षा मंगलवार से फारबिसगंज में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच 20 केंद्रों पर प्रारंभ हो गयी. यहां कई परीक्षा केंद्रों को आदर्श परीक्षा केंद्र बनाया गया. परीक्षा केंद्रों पर मजिस्ट्रेट व पुलिस बल की तैनाती की गयी है, जो लगातार निगरानी कर रहे हैं. जूता-मोजा उतरवा कर व गहन जांच के बाद ही परीक्षार्थियों को सेंटर के अंदर जाने दिया गया. इस दौरान यह सुनिश्चित किया गया कि कोई भी परीक्षार्थी किताब, नोटबुक, कैलकुलेटर, मोबाइल या अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण लेकर प्रवेश न करें. जिला प्रशासन व अनुमंडल प्रशासन के निर्देशानुसार परीक्षा को कदाचारमुक्त बनाए रखने के लिए विशेष तैयारी की गयी है. सभी परीक्षा केंद्रों पर वीडियोग्राफी हो रही है. वहीं उड़नदस्ता दल भी लगातार निरीक्षण कर रहा है. परीक्षा के दौरान किसी भी तरह की गड़बड़ी पाये जाने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गयी है. फारबिसगंज में परीक्षा केंद्रों पर सुबह से ही परीक्षार्थियों की लंबी कतारें देखी गयीं. अभिभावकों को परीक्षा केंद्रों के बाहर ही रोक दिया गया, ताकि केंद्र के अंदर अनुशासन बना रहे. परीक्षा शांतिपूर्ण व व्यवस्थित रूप से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी मुस्तैदी से लगा हुआ है.

विज्ञापन
PRAPHULL BHARTI

लेखक के बारे में

By PRAPHULL BHARTI

PRAPHULL BHARTI is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन