कुर्साकांटा प्रखंड स्थित बीआरसी भवन में गणित व विज्ञान को लेकर कार्यशाला आयोजित

फोटो_कुर्साकांटा बीआरसी भवन में आयोजित कार्यशाला में मौजूद शिक्षक व अन्य | Prabhat Khabar Network
कुर्साकांटा के बीआरसी भवन में शिक्षकों के लिए प्रोजेक्ट-बेस्ड लर्निंग कार्यशाला आयोजित की गई, जिसका उद्देश्य शिक्षण पद्धति में सुधार लाना है।
प्रतिनिधि, कुर्साकांटा प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित बीआरसी भवन में गणित व विज्ञान शिक्षकों के लिए पीबीएल कार्यशाला आयोजित फोटो_बैठक में मौजूद प्रशिक्षक व प्रशिक्षु शिक्षक प्रतिनिधि, कुर्साकांटा कुर्साकांटा प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित बीआरसी भवन में गणित व विज्ञान शिक्षकों व सीआरसी समन्वयकों के लिए प्रोजेक्ट-बेस्ड लर्निंग (PBL) विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया. कार्यशाला में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी संयम राज, जिला टेक्निकल टीम के सदस्य अमन पांडे व राकेश कुमार ने शिक्षकों को संबोधित किया. इस अवसर पर प्रखंड के बड़ी संख्या में गणित व विज्ञान शिक्षक के साथ सीआरसी समन्वयक / संचालक सक्रिय रूप से उपस्थित रहे व पूरे उत्साह के साथ सहभागिता की. कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य कक्षा 6 से 8 के विद्यार्थियों के लिए प्रोजेक्ट-बेस्ड लर्निंग (PBL) को प्रभावी ढंग से विद्यालयों में लागू करना व आगामी माह में संचालित होने वाले प्रोजेक्ट्स के संबंध में शिक्षकों को आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान करना था. सत्र के दौरान अमन पांडे ने पीबीएल के प्रत्येक महत्वपूर्ण पहलू पर विस्तार से जानकारी दी गई. बताया कि यदि विद्यालयों में पीबीएल को प्रभावी ढंग से लागू किया जाए तो बच्चों की अवधारणात्मक समझ मजबूत होगी परख मूल्यांकन में प्रखंड के परिणामों में उल्लेखनीय सुधार संभव होगा. प्रभावी कक्षा शिक्षण के सात प्रमुख डोमेन पर विस्तार से चर्चा की, जिनमें गुणवत्तापूर्ण पाठ योजना, बच्चों की समझ की नियमित जांच चेक फॉर अंडरस्टेंडिंग, सक्रिय छात्र सहभागिता, समूह आधारित अधिगम व सीखने की प्रक्रिया को अधिक रोचक व परिणामोन्मुख बनाने पर विशेष बल दिया गया. आयोजित कार्यशाला ने प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी संयम राज ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बीईओ संयम राज ने सभी शिक्षकों से अपील की कि वे विभाग से उपलब्ध कराई गई हैंडबुक्स का नियमित उपयोग करें, माइक्रो इम्प्रुभमेंट प्रोजेक्ट एमआईपी 4.3 को 31 जुलाई तक अनिवार्य रूप से पूर्ण करें व अपने कार्यों के गुणवत्तापूर्ण साक्ष्य समय पर दीक्षा पोर्टल पर अपलोड करना सुनिश्चित करें. इसके अतिरिक्त सभी सीआरसी को निर्देशित किया गया है कि वे अपने अपने संकुल के अंतर्गत आने वाले प्रत्येक मध्य विद्यालय का दीक्षा पोर्टल से जारी सर्टिफिकेट ऑफ कंप्लेशन का अद्यतन अभिलेख संधारित करें. यह प्रतिवेदन समय _समय पर प्रखंड शिक्षा कार्यालय व जिला शिक्षा कार्यालय में प्रस्तुत किया जाना आवश्यक होगा. कार्यशाला में शिक्षकों को यह भी प्रेरित किया गया कि वे कक्षा में केवल रटने की प्रवृत्ति को बढ़ावा देने के बजाय विद्यार्थियों को सोचने, प्रश्न पूछने, चर्चा करने व समूह में कार्य करने के अवसर प्रदान करें. विशेषज्ञों ने बताया कि ऐसी शिक्षण पद्धति से विद्यार्थियों में समस्या-समाधान, सहयोग, रचनात्मकता व आलोचनात्मक चिंतन जैसे 21वीं सदी के आवश्यक कौशल विकसित होंगे. कार्यशाला के अंत में शिक्षकों ने PBL आधारित गतिविधियों को अपने विद्यालयों में प्रभावी रूप से लागू करने का संकल्प लिया व आगामी शैक्षणिक गतिविधियों को सफल बनाने हेतु पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










