ePaper

दो बच्चों सहित विवाहिता को घर से निकाला

Updated at : 26 Dec 2024 7:11 PM (IST)
विज्ञापन
दो बच्चों सहित विवाहिता को घर से निकाला

पीड़िता ने थाना में दिया आवेदन

विज्ञापन

विवाहिता ने ससुरालवालों पर दहजे सहित डायन प्रताड़ना का लगाया आरोप प्रतिनिधि, पलासी प्रखड के कुजरी गांव की एक विवाहिता को दो बच्चों के साथ ससुराल वालों ने दहेज की मांग पुरी नहीं होने पर मारपीट कर घर से निकाल दिया. इस घटना को लेकर पीड़िता नाजिश बेगम उम्र 24 वर्ष ने ससुराल पक्ष के ससुर हबीबुर्रहमान, पति मो शमशाद को नामजद आरोपित बनाया है. दर्ज प्राथमिकी में पीड़िता ने कहा है कि मेरी शादी मुस्लिम रीति रिवाज के अनुसार लगभग छह वर्ष पूर्व गांव के हबीबुर्रहमान के पुत्र मो शमशाद के साथ हुई थी. जिससे मुझे एक पुत्र व पुत्री भी है. शादी के कुछ दिन बाद मेरे ससुर व पति दहेज की मांग करने लगे. दहेज की मांग पुरा नहीं होने पर मुझे प्रताड़ित किया जाता था. चार दिन पूर्व मुझे मारपीट कर बच्चों के साथ घर से भगा दिया. कुछ दिन पूर्व मेरी सास की लंबी बीमारी के कारण मौत हो गया, मेरे ससुर भी बीमार चल रहे हैं. मेरी जेठानी भी बीमार है. जिसका इलाज मेरे पति द्वारा किया जा रहा है. 20 दिसंबर को मेरे पति को ससुर ने आदेश दिया कि नाजिश बेगम को घर निकाल दो. क्योंकि यह ओझा गुणी कर सास व सौतन को मरवा चुकी है. इसी बात को लेकर मेरे पति ने मुझे 21 दिसंबर को मारपीट करते हुए आंगन ले आया और तीन बार बारी-बारी से तीन तलाक दे दिया व घर से निकाल दिया. समझौता के कारण थाना को विलंब से सूचना देने की बातें प्राथमिकी में बतायी गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन