सोशल मीडिया पर देशी कट्टा लहराने वाला युवक गिरफ्तार, घर से हथियार और कारतूस बरामद

फोटो कैप्शन: गिरफ्तार आरोपी मो. सफदर व उसके पास से बरामद देशी कट्टा व जिंदा कारतूस | Prabhat Khabar Network
भरगामा पुलिस ने सोशल मीडिया पर देशी कट्टा लहराते हुए वीडियो वायरल करने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है. आरोपी के घर से एक देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस भी बरामद हुआ है. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.
Crime News: भरगामा (अररिया). सोशल मीडिया पर देशी कट्टा लहराते हुए वीडियो वायरल होने के मामले में भरगामा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है. आरोपी के घर से एक देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया. पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.
वायरल वीडियो की जांच के बाद हुई कार्रवाई
गिरफ्तार आरोपी की पहचान भरगामा थाना क्षेत्र के बीरनगर पंचायत अंतर्गत छरापट्टी गांव निवासी मो. सिकंदर के पुत्र मो. सफदर के रूप में हुई है. थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि आरोपी द्वारा देशी कट्टा लहराते हुए बनाया गया वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा था.
एसपी के निर्देश पर गठित हुई टीम
थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार के निर्देश पर वायरल वीडियो की सत्यता की जांच की गई. पुष्टि होने के बाद एसआई गुड्डू कुमार के नेतृत्व में सशस्त्र पुलिस बल के साथ विशेष छापेमारी टीम गठित कर कार्रवाई की गयी.
घर से बरामद हुआ देशी कट्टा और कारतूस
पुलिस ने आरोपी के घर की तलाशी के दौरान एक देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया. बरामदगी के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई और न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.
हथियारों का प्रदर्शन करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई
Crime News: थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने कहा कि सोशल मीडिया पर अवैध हथियारों का प्रदर्शन कर लोगों में दहशत फैलाने वालों के खिलाफ पुलिस का अभियान आगे भी जारी रहेगा. ऐसे मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राष्ट्रभूषण पिंटू
राष्ट्रभूषण पिंटू प्रिंट माध्यम में 12 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. भरगामा (अररिया) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










