बंधन के शाखा प्रबंधक से 30 हजार की लूट

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

थाना में दर्ज कराया मामला

विज्ञापन

प्रतिनिधि, अररिया अररिया-फारबिसगंज सड़क मार्ग पर गैयारी रेलवे क्रॉसिंग के समीप गुरुवार की दोपहर बंधन बैंक जीरो माइल अररिया के शाखा प्रबंधक से हथियार के बल पर अज्ञात अपराधियों ने 30.5 रुपये व मोबाइल लूट लिए. घटना के संदर्भ में पीड़ित बैंक कर्मी चंदन कुमार गुप्ता ने बताया कि वह अपने साथी बैंक कर्मी अमित कुमार शर्मा के साथ विजिट कर बाइक से जीरोमाइल स्थित बंधन बैंक शाखा वापस लौट रहे थे कि बाइक पर सवार तीन अपराधियों में से एक ने हथियार का भय दिखा कर रुपये वाला बैग की छीन लिया. जिसमें 30 हजार 500 रुपये नकद, एक मोबाइल फोन व ब्रांच का टैब सहित कई जरूरी कागजात लेकर फरार हो गये. इधर पीड़ित बंधन बैंक कर्मी के साथ अन्य बैंक कर्मियों ने थाना पहुंचकर घटना की जानकारी पुलिस को दी. मामले को लेकर एसपी अमित रंजन ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है. पुलिस इसकी जांच कर रही है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन