मधुरा में दो घरों से लाखों की चोरी

Updated:
विज्ञापन

पीड़ित ने थाने में दिया आवेदन

विज्ञापन

नरपतगंज. फुलकाहा थाना क्षेत्र के मधुरा गांव में बुधवार की रात्रि अज्ञात चोरों ने दो घरों में घुसकर दो गोदरेज को निकालने का प्रयास किया. हालांकि एक घर में गोदरेज का दरवाजा में फंस जाने के कारण चोर गोदरेज छोड़कर भाग गये. वहीं बगल के रणवीर कुमार सिंह उर्फ गुड्डू सिंह पिता स्व श्री नारायण सिंह के घर में गोदरेज तोड़कर सभी सामान की चोरी कर ली. सुबह जब गृहस्वामी उठे तो देखा कि पीछे का रूम खुला हुआ है. जांच करने पर पता चला कि उसके घर चोरी हो गयी है. फुलकाहा पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले में जांच की. वहीं पीड़ित ने फुलकाहा थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी है. आवेदन में पीड़ित ने बताया कि गोदरेज में एक चैन, तीन जोड़ी कान की बाली, झुमका च तीन जोड़ी पायल, 06 पीस पांव का कड़ा, 06 पीस हाथ का बाला आदि की चोरी कर ली गयी. मामले को लेकर थानाध्यक्ष विकास कुमार मौर्य ने बताया कि पीड़ित के आवेदन पर मामला दर्ज कर लिया गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन