पूर्व प्रधानाध्यापक के बंद पड़े घर से लाखों की चोरी

Updated:
विज्ञापन

थाना में दर्ज कराया मामला

विज्ञापन

15- जोगबनी. जोगबनी के पटेलनगर में सरस्वती शिशु मंदिर के पीछे स्थित जोगबनी उच्च विद्यालय के पूर्व प्रधानाध्यापक दिवंगत उदय नारायण ठाकुर के बंद पड़े घर से लाखों के गहने व कीमती सामानों के चोरी कर ली. वहीं दिवंगत प्रधानाध्यापक की धर्मपत्नी चंद्रा देवी द्वारा जोगबनी थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी है. आवेदन में कहा गया है की दस दिनों पूर्व वे सपरिवार सहरसा जिले में स्थित अपने गांव गये थे. चोरी की सूचना के बाद पहुंचने पर देखा कि घर के अंदर सभी कमरों का गेट खुला हुआ है व अलमीरा का लॉकर टूटा हुआ है. साथ ही अन्य सामान बिखरे पड़े हैं. चोरी हुए सामानों में दो जोड़े सोने के कंगन, तीन सोने के हार, पांच पीस सोने की अंगूठी, दो हीरे के अंगूठी, दो जोड़ा पायल, दो पीस सोने कह मांग टीका, चांदी के अन्य जेवरात, सोने के सिक्के के साथ ही 45 हजार रुपये नकद चारों ने चोरी कर ली है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन