कुर्साकांटा के नए बीडीओ बनीं डॉ नयना पॉल, पदभार संभालते ही बंद आधार केंद्र जल्द शुरू कराने के दिए निर्देश

Updated:
विज्ञापन
डॉ नयना पॉल ने बीडीओ का संभाला प्रभार

डॉ नयना पॉल ने कुर्साकांटा प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) का पदभार ग्रहण किया. पदभार संभालते ही उन्होंने विकास योजनाओं की समीक्षा और आम लोगों को बेहतर प्रशासनिक सेवाएं उपलब्ध कराने की बात कही. बंद आधार केंद्र को पुनः संचालित कराने का भी आश्वासन दिया.

विज्ञापन

कुर्साकांटा (अररिया) स्थानांतरण के बाद शनिवार को डॉ नयना पॉल ने कुर्साकांटा प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) का पदभार ग्रहण किया. उन्होंने निवर्तमान बीडीओ नेहा कुमारी से विधिवत प्रभार लिया. पदभार ग्रहण करने के बाद प्रखंड कार्यालय के अधिकारियों और कर्मियों ने उनका स्वागत किया. नई बीडीओ ने कार्यभार संभालते ही विकास योजनाओं की समीक्षा शुरू करने और आम लोगों को बेहतर प्रशासनिक सेवाएं उपलब्ध कराने की बात कही.

बुके देकर किया गया स्वागत

प्रभार ग्रहण करने के अवसर पर प्रधान सहायक मो. हुसैन आजाद एवं स्वच्छता पर्यवेक्षक अमरनाथ ठाकुर ने बुके भेंट कर नवपदस्थापित बीडीओ का स्वागत किया. इस दौरान प्रखंड कार्यालय के कई अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे तथा उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं.

बंद आधार केंद्र जल्द होगा शुरू

पदभार ग्रहण करने के बाद डॉ नयना पॉल ने अधिकारियों और कर्मियों के साथ बैठक कर प्रखंड कार्यालय की कार्यप्रणाली की जानकारी ली. उन्होंने बताया कि प्रखंड कार्यालय परिसर में पिछले कई महीनों से बंद पड़ा आधार केंद्र वरीय अधिकारियों के निर्देशानुसार जल्द ही पुनः संचालित कराया जाएगा, ताकि आधार कार्ड से संबंधित कार्यों के लिए लोगों को अनावश्यक परेशानी का सामना नहीं करना पड़े.

आवास योजना की होगी विशेष समीक्षा

नई बीडीओ ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना की प्रगति की समीक्षा के लिए जल्द ही सभी आवास सहायकों के साथ अलग से बैठक आयोजित की जाएगी. उन्होंने योजनाओं के समयबद्ध क्रियान्वयन, पारदर्शिता और लाभुकों को समय पर लाभ उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया.

जनहित के कार्यों को मिलेगी प्राथमिकता

डॉ नयना पॉल ने कहा कि प्रखंड क्षेत्र में सरकार की सभी जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन उनकी प्राथमिकता होगी. आम लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाएगा तथा कार्यालय में पारदर्शी एवं जवाबदेह कार्य संस्कृति विकसित की जाएगी.मौके पर कार्यपालक सहायक रवि कुमार, सोनी कुमारी, मंटू बेसरा सहित प्रखंड कार्यालय के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे.

ALSO READ : बाढ़ से निपटने को प्रशासन अलर्ट, नाव से लेकर शरणस्थलों तक पूरी तैयारी


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन