राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में 279 छात्रों की उपस्थिति में दीक्षारंभ कार्यक्रम का हुआ आयोजन
क्षारंभ कार्यक्रम का हुआ आयोजन
अररिया
जिला मुख्यालय के पूर्णिया-अररिया नेशनल हाइवे 57 पर स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज अररिया के सेमिनार हॉल में मंगलवार 03 सितंबर को 11 बजे से 01 बजे तक दीक्षारंभ कार्यक्रम आयोजित कर सफलतापूर्वक मनाया गया. इस कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी प्राचार्य इ अभिजीत कुमार ने की. वहीं कार्यक्रम का संचालन प्रो अरुण कुमार ने किया. बताया गया कि 279 छात्रों की उपस्थिति में प्रभारी प्राचार्य इ अभिजीत कुमार ने नियमितता व निष्ठा की छात्र जीवन में महत्ता पर प्रकाश डाला व अपने ओज गुण संपन्न वक्तव्य में छात्रों को सफलता की ओर अग्रसर होने की राह दिखायी गयी. मौके पर डॉ परमेंद्र कुमार मिश्रा, डॉ टिंकु अली, प्रो अनिल कुमार राम व प्रो राधा रमण सिंह मौजूद थे.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए