कुर्साकांटा में 5 लीटर देसी चुलाई शराब के साथ एक गिरफ्तार, एसएसबी के साथ पुलिस ने की कार्रवाई

Updated:
विज्ञापन

कुर्साकांटा कुआड़ी थाना में गिरफ्तार व्यक्ति | Prabhat Khabar Network

कुर्साकांटा थाना क्षेत्र में कुआड़ी पुलिस और एसएसबी 52वीं वाहिनी की संयुक्त कार्रवाई में पांच लीटर देसी चुलाई शराब के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार हुआ. आरोपी को न्यायिक हिरासत में अररिया भेज दिया गया है.

विज्ञापन

कुर्साकांटा (अररिया) : कुर्साकांटा थाना क्षेत्र में कुआड़ी पुलिस और एसएसबी 52वीं वाहिनी की संयुक्त टीम ने रविवार को कार्रवाई करते हुए पांच लीटर देसी चुलाई शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया. संयुक्त टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर शीशाबाड़ी पुल के समीप कार्रवाई की.

आपके शहर में

विज्ञापन

गैलन में शराब लेकर जा रहा था आरोपी

थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति गैलन में देसी शराब लेकर जा रहा है. सूचना के आधार पर टीम ने शीशाबाड़ी पुल के पास घेराबंदी कर भूमपोखर निवासी नरेश पासवान, पिता रामप्रीत पासवान को पकड़ा. तलाशी के दौरान उसके पास से पांच लीटर देसी चुलाई शराब बरामद की गयी.

मद्य निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज

गिरफ्तारी के बाद आरोपी को कुआड़ी थाना लाया गया. यहां मद्य निषेध अभियान के तहत उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी. आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में अररिया भेज दिया गया.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन