जिम जाने निकले 20 वर्षीय युवक को कंटेनर ने कुचला, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने किया मृत घोषित

Updated:
विज्ञापन

फोटो: पोस्टमार्टम हाउस के बाहर बैठे परिजन Prabhat Khabar Network

अररिया में सोमवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में 20 वर्षीय युवक की मौत हो गई. जिम जाने के लिए निकला युवक तेज रफ्तार कंटेनर का शिकार हुआ. इस घटना से परिजनों में मातम पसर गया है.

विज्ञापन

अररिया. शहर के जीरो माइल के समीप सोमवार की सुबह हुए दर्दनाक सड़क हादसे में 20 वर्षीय युवक की मौत हो गयी. मृतक जीरो माइल में गैरेज मिस्त्री का काम करता था और परिवार का इकलौता कमाऊ सदस्य था. हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया. मृतक की पहचान सिमराहा थाना क्षेत्र के औराही पूर्वी गांव निवासी मो. सलामत के पुत्र मो. खुर्शीद (20) के रूप में हुई है.

आपके शहर में

विज्ञापन

सुबह बाइक से जिम जाने के लिए निकला था खुर्शीद

परिजनों के अनुसार मो. खुर्शीद रोज की तरह सोमवार की सुबह करीब छह बजे बाइक से जिम जाने के लिए घर से निकला था. जीरो माइल के समीप पीछे से आ रहे तेज रफ्तार कंटेनर ने उसे अपनी चपेट में ले लिया.

टक्कर इतनी जोरदार थी कि खुर्शीद गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा. हादसे के बाद आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गयी.

लोगों ने पहुंचाया सदर अस्पताल, डॉक्टर ने मृत घोषित किया

स्थानीय लोगों ने घायल खुर्शीद को तत्काल उठाकर इलाज के लिए सदर अस्पताल अररिया पहुंचाया. हालांकि अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया. रोते-बिलखते परिजन सदर अस्पताल पहुंच गये.

फोटो:- मृतक मो खुर्शीद (फाइल फोटो) | Prabhat Khabar Network
फोटो: मृतक मो खुर्शीद (फाइल फोटो) | Prabhat Khabar Network

कंटेनर और फरार चालक की तलाश में पुलिस

अस्पताल प्रबंधन की ओर से घटना की सूचना यातायात थाना पुलिस को दी गयी. सूचना मिलने के बाद पुलिस सदर अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू की.

पुलिस दुर्घटना में शामिल कंटेनर और उसके फरार चालक की तलाश कर रही है. हादसे के कारणों की भी जांच की जा रही है.

मुखिया प्रतिनिधि ने परिवार से मिलकर जताया दुख

घटना की जानकारी मिलने पर औराही पूर्वी पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि छविलाल राम भी सदर अस्पताल पहुंचे. उन्होंने मृतक के परिजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना दी. उन्होंने प्रशासन से पीड़ित परिवार को नियमानुसार उचित मुआवजा देने की मांग की.

इकलौते कमाऊ सदस्य की मौत से परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

परिजनों ने बताया कि खुर्शीद मेहनती युवक था और जीरो माइल स्थित एक गैरेज में काम कर परिवार का भरण-पोषण करता था. वह परिवार का इकलौता कमाऊ सदस्य था. उसकी असमय मौत के बाद परिवार के सामने आर्थिक संकट के साथ गहरा दुख खड़ा हो गया है. युवक की मौत से गांव और परिवार में शोक का माहौल है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन