फारबिसगंज में 13 सितंबर को निकलेगी ऐतिहासिक महावीरी झंडा शोभा यात्रा, चार जोन में बांटी गयी तैयारी की जिम्मेदारी

Updated:
विज्ञापन

फोटो- महावीरी झंडा शोभा यात्रा के सफलता को ले कर आयोजित बैठक में मौजूद अखाड़ा व कमिटी के संयोजक | Prabhat Khabar Network

फारबिसगंज में 13 सितंबर को होने वाली महावीरी झंडा शोभा यात्रा की तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. शहर को चार जोन में बांटकर जिम्मेदारियां सौंपी गईं और यात्रा की सफलता के लिए व्यापक चर्चा की गई.

विज्ञापन

फारबिसगंज (अररिया). आगामी 13 सितंबर को फारबिसगंज में निकलने वाली ऐतिहासिक महावीरी झंडा शोभा यात्रा की सफलता को लेकर सोमवार को राजेंद्र चौक स्थित सांवलिया कुंज महावीर ठाकुरबाड़ी परिसर में बैठक आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता एसडीओ अभय कुमार ने की. बैठक में शोभा यात्रा की तैयारी, आय-व्यय, सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गयी. सर्वसम्मति से कमेटी का विस्तार करते हुए शहर को चार जोन में बांटकर अलग-अलग सदस्यों को जिम्मेदारी सौंपी गयी.

आपके शहर में

विज्ञापन

अतिथियों का हनुमान जी का पट्टा पहनाकर किया स्वागत

बैठक शुरू होने से पहले मंदिर के महंत अंगद भूषण दुबे और अर्जुन दुबे ने विधायक मनोज विश्वास, पूर्व विधायक विद्यासागर केसरी, मुख्य पार्षद वीणा देवी, उप मुख्य पार्षद नूतन भारती, एसडीओ अभय कुमार, थानाध्यक्ष मनोज कुमार और सीओ पंकज कुमार का हनुमान जी का पट्टा पहनाकर स्वागत किया. इसके बाद शोभा यात्रा को लेकर तैयारियों पर चर्चा शुरू हुई.

चार जोन में बांटी गयी कमेटी की जिम्मेदारी

शोभा यात्रा के बेहतर संचालन के लिए कमेटी का विस्तार करते हुए शहर को चार जोन में बांटा गया. पूर्व जोन की जिम्मेदारी प्रकाश चौधरी और बिमल सिंह को दी गयी. पश्चिम जोन में सुबोध मोहन ठाकुर और रमेश मेहता को प्रमुख बनाया गया. उत्तर जोन की जिम्मेदारी प्रदीप देव और मनोज झा को दी गयी, जबकि दक्षिण जोन में प्रो. गणेश ठाकुर और अनूप जायसवाल को प्रमुख बनाया गया.

शहर से गांव तक लगाए जाएंगे महावीरी झंडे

बैठक में निर्णय लिया गया कि इस वर्ष शहर के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी अधिक से अधिक महावीरी झंडे लगाए जाएंगे. शोभा यात्रा को लेकर माइकिंग के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा. शहर के विभिन्न स्थानों पर आकर्षक तोरणद्वार भी लगाए जाएंगे. कमेटी के सदस्यों ने शोभा यात्रा को भव्य और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने पर जोर दिया.

संवेदनशील स्थानों पर विशेष सुरक्षा की मांग

बैठक में कमेटी की ओर से प्रशासन से शोभा यात्रा के दौरान संवेदनशील स्थानों पर विशेष पुलिस बल और मजिस्ट्रेट की तैनाती की मांग की गयी. आयोजकों ने कहा कि बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और लोगों के शामिल होने को देखते हुए सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर पहले से पर्याप्त तैयारी जरूरी है.

प्रशासन और आयोजन समिति के बीच समन्वय पर जोर

बैठक में शोभा यात्रा के दौरान प्रशासन और आयोजन समिति के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने पर भी चर्चा हुई. आयोजन से जुड़े सदस्यों ने विभिन्न मार्गों पर व्यवस्था, सुरक्षा और प्रचार-प्रसार से जुड़े बिंदुओं को सामने रखा. प्रशासन की ओर से भी आयोजन को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए आवश्यक सहयोग का भरोसा दिया गया.

बैठक में बड़ी संख्या में गणमान्य लोग रहे मौजूद

मौके पर संचालक सच्चिदानंद मेहता, अधिवक्ता विनय ठाकुर, प्रदीप देव, प्रकाश चौधरी, नगर पार्षद उमाशंकर उर्फ बुलबुल यादव, मनोज झा, प्रो. गणेश ठाकुर, शंभू साह, नप के पूर्व मुख्य पार्षद अनूप कुमार जायसवाल, जदयू जिलाध्यक्ष पवन मिश्रा, अंजनी मिश्रा, वरिष्ठ राजद नेता प्रो. क्रांति कुंवर, जदयू नेता रमेश सिंह, आदर्श गोयल, जयकुमार अग्रवाल, बिमल सिंह, मूलचंद गोलछा, भाजपा नगर अध्यक्ष वीरेंद्र प्रसाद, प्रवीण कुमार, कांग्रेसी नेता मनोज कुमार जायसवाल, सूरज चौधरी, पवन गौतम, अमित निराला, माधव लाल कर्ण, मनोज पांडेय सहित दर्जनों गणमान्य लोग मौजूद थे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन