कन्या मंडल ने किया अनाथ आश्रम का भ्रमण

Updated:
विज्ञापन

गीत व नृत्य पर झूम उठे बच्चे

विज्ञापन

मासूम व बेसहारा बच्चों के साथ बिताये गये पल में ही है सच्ची खुशी: कन्या मंडल फोटो:-2-कन्या मंडल की सदस्य. प्रतिनिधि, फारबिसगंज फारबिसगंज तेरापंथ कन्या मंडल की कन्याओं ने रक्षाबंधन के अवसर पर अनाथ आश्रम में जाकर बच्चों के साथ अपना समय बिताया. तेरापंथ समाज में चाहे सभा हो युवक परिषद, महिला मंडल हो या फिर कन्या मंडल सभी सेवा के उपक्रमों से जुड़े हुए हैं. अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के नेतृत्व में हर महीने कन्या मंडल ,महिला मंडल के लिए सेवा, संस्कार के विभिन्न कार्य आते हैं. तेरापंथ कन्या मंडल फारबिसगंज के द्वारा अगस्त महीने के करणीय कार्य संवारे पचपन सुंदर बचपन को संपादित करने के तहत पड़ोसी देश नेपाल के विराटनगर के एक अनाथ आश्रम में जाकर बच्चों के साथ अपना समय व्यतीत किया. बच्चे बाहर से आए हुए कन्या मंडल की बहनों को देखकर काफी खुश हो गये. सर्वप्रथम कन्या मंडल के द्वारा नमस्कार महामंत्र का गान किया गया. कन्या मंडल की सदस्या नेहा दुधेड़िया ने बच्चों को राखी त्योहार के महत्व को एक कथानाक के द्वारा बच्चों को समझाया. हर्षा सेठिया और पलक बैगानी ने फूलों का तारों का गीत गाया. खुशी डागा, भाग्यश्री डागा और प्रीति पुगलिया ने आयो रे शुभ दिन आयो… गीत पर नृत्य प्रस्तुत किया और सभी बच्चे झूम उठे. फिर सभी ने बच्चों के हाथों में राखी बांधी व उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. अनाथ आश्रम के 70 बच्चों को कन्या मंडल के द्वारा भोजन करवाया गया. आयोजित खेल प्रतियोगिता में विजेता बच्चों को पुरस्कृत भी किया गया. मौके पर कन्या मंडल प्रभारी, संयोजिका हर्षा डागा सह संयोजिका प्रिया डागा ,प्रीत पुगलिया,पलक बैगानी,भाग्यश्री डागा, जिज्ञासा सेठिया, मेघा चौरडिया डेजी बोथरा प्रियल सेठिया, यशस्वी जैन, खुशी डागा हर्षा सेठिया, नेहा दूधेडिया सहित अन्य मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन