पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में 'एक भारत श्रेष्ठ भारत' के तहत ईको-फ्रेंडली रंगोली प्रतियोगिता

Updated:
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान मौजूद छात्र-छात्राएं व शिक्षक | Prabhat Khabar Network

जेएनवी अररिया में केरल और बिहार के छात्रों ने मिलकर प्राकृतिक फूलों और पत्तियों से इको-फ्रेंडली रंगोली बनाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

विज्ञापन

अररिया. पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, अररिया में आर्ट क्लब के तत्वावधान में 'एक भारत श्रेष्ठ भारत' परियोजना के तहत रचनात्मक एवं सहयोगात्मक कला गतिविधि का आयोजन किया गया. कला शिक्षक राजेश कुमार के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम का उद्देश्य जेएनवी माहे (केरल) से प्रव्रजन पर आए विद्यार्थियों और जेएनवी अररिया के छात्रों के बीच सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा देना तथा सौहार्दपूर्ण वातावरण तैयार करना था.

आपके शहर में

विज्ञापन

प्राकृतिक संसाधनों से बनाई गई आकर्षक रंगोली

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने फूलों और पत्तियों जैसे प्राकृतिक संसाधनों का उपयोग कर वृहद ईको-फ्रेंडली रंगोली बनाई. रासायनिक रंगों के बजाय प्रकृति से प्राप्त सामग्री के इस्तेमाल के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया. साथ ही बच्चों को कला के जरिए प्रकृति से जोड़ने का प्रयास किया गया.

केरल और बिहार के विद्यार्थियों ने दिखाई रचनात्मकता

इस गतिविधि में केरल और बिहार के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. प्रतिभागियों में अनुनंदा, वेदिका विजू, नवामी, संद्रा पीएस, अनुग्रह जीजेश, अलोना, अदीना, अनुश्री, आकांक्षा प्रिया, सोनाली प्रिया, सुप्रिया रानी, आकृति प्रिया, वर्षा कुमारी, अमन कुमार यादव, आदित्य आनंद सहित कई विद्यार्थी शामिल रहे.

प्रकृति से जुड़ने का मिला अवसर

कला शिक्षक राजेश कुमार ने कहा कि इस गतिविधि का उद्देश्य केवल विद्यार्थियों में कलात्मक दृष्टिकोण विकसित करना नहीं, बल्कि उन्हें प्रकृति के करीब लाना और उसके सौंदर्य को समझने का अवसर प्रदान करना भी था.

प्रतिभागियों को दी गई शुभकामनाएं

विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य मनोज कुमार सिंह ने सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं. कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षक विवेक रंजन, ए.के. गौतम, बी. देवनाथ, आर.के. चौधरी, रीया, मीना कुमारी, चंद्र प्रकाश, शमशाद आलम सहित अन्य शिक्षकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा.

ALSO RAED : जोगबनी-फारबिसगंज से पटना के लिए रात की ट्रेन की मांग फिर तेज, लाखों यात्रियों को मिल सकती है बड़ी राहत


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन