छात्रों को दी भूकंप से बचने की जानकारी

Updated:
विज्ञापन

पॉलिटेक्निक कॉलेज में भूकंप जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

विज्ञापन

अररिया. राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज अररिया में छात्रों व शिक्षकों को प्राकृतिक आपदा के प्रति सजग सहित सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से भूकंप जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम के अंतर्गत पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता, क्विज प्रतियोगिता व भूकंप पर आधारित मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया. जिसमें छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. कार्यक्रम का समन्वय प्रो अमिल-ए-इस्लाम व प्रो डॉ फौजिया परवीन द्वारा किया गया. कार्यक्रम का संचालन व विभिन्न गतिविधियों में प्रो प्राची रॉय का विशेष सहयोग रहा. कार्यक्रम के समापन सत्र में प्रो प्राची रॉय द्वारा एक विस्तृत पावर प्वाइंट प्रस्तुति दी. जिसमें भूकंप से पहले, दौरान व बाद में अपनायी जाने वाली सावधानियों की विस्तार से जानकारी दी. इसके अतिरिक्त प्रो अरुण कुमार द्वारा भूकंप से संबंधित महत्वपूर्ण जागरूकता व सुरक्षा सुझाव साझा किये गये. इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य अभिजीत कुमार ने भूकंप के संदर्भ में अपने विचार साझा करते हुए कहा कि सिविल इंजीनियरिंग क्षेत्र भूकंप से सबसे अधिक प्रभावित होने वाले क्षेत्रों में से एक है. क्योंकि भवन, पुल, सड़क, बांध व अन्य संरचनाएं सीधे तौर पर भूकंपीय गतिविधियों का सामना करती हैं. उन्होंने कहा कि सिविल इंजीनियरों की जिम्मेदारी केवल संरचनाओं का निर्माण करना नहीं. बल्कि उन्हें भूकंप प्रतिरोधी डिजाइन बनाना भी है. पोस्टर मेकिंग व क्विज प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान किये गये. साथ ही महाविद्यालय के प्राचार्य अभिजीत कुमार व अन्य व्याख्याताओं को प्रशस्ति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य अभिजीत कुमार ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए समन्वयकों, स्वयंसेवकों व सभी शिक्षक सदस्यों का आभार व्यक्त किया.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन