एसएसबी व एपीएफ नेपाल के साथ भारत नेपाल सीमा पर किया गया फ्लैग मार्च

Updated:
विज्ञापन

भारत-नेपाल सीमा पर संयुक्त गश्ती करते एसएसबी और नेपाल एपीएफ के जवान

भारत और नेपाल की सीमा पर सुरक्षा को और मजबूत करने के उद्देश्य से एसएसबी और नेपाल सशस्त्र पुलिस बल (एपीएफ) ने संयुक्त गश्ती अभियान चलाया. सीमा स्तंभों का निरीक्षण कर खुली सीमा पर विशेष सतर्कता बरतने का निर्णय लिया गया है.

विज्ञापन

किशनगंज : भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से मंगलवार को एसएसबी की 52वीं बटालियन लेलोखर कंपनी और नेपाल सशस्त्र पुलिस बल (एपीएफ) ने संयुक्त गश्ती अभियान चलाया. इस दौरान दोनों देशों के सुरक्षा बलों ने नो-मेंस लैंड में स्थित सीमा स्तंभों का निरीक्षण किया तथा सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

सीमा स्तंभों का किया निरीक्षण

संयुक्त गश्ती अभियान का नेतृत्व एसएसबी की ओर से लेलोखर कंपनी के पार्टी कमांडर निरीक्षक राजवीर मीणा तथा नेपाल एपीएफ की ओर से नोचा पोस्ट के इंस्पेक्टर राम सुबेदी ने किया. दोनों टीमों में आठ से दस जवान शामिल रहे. अभियान के दौरान सीमा स्तंभ संख्या-169 के आसपास के क्षेत्र का निरीक्षण किया गया. साथ ही लेलोखर से डुमरिया तक सीमा क्षेत्र में संयुक्त रूप से गश्त की गई.

खुली सीमा पर विशेष सतर्कता का निर्णय

एसएसबी अधिकारियों ने बताया कि भारत-नेपाल की खुली सीमा को देखते हुए दोनों देशों के सुरक्षा बलों के बीच आपसी समन्वय और सूचना के आदान-प्रदान पर विशेष जोर दिया गया. संयुक्त गश्ती का उद्देश्य सीमा पार होने वाली संदिग्ध गतिविधियों पर प्रभावी निगरानी रखना तथा राष्ट्रविरोधी और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाना है.

अधिकारियों ने कहा कि इस तरह के संयुक्त अभियान भविष्य में भी जारी रहेंगे, ताकि भारत-नेपाल की खुली सीमा का कोई भी असामाजिक या राष्ट्रविरोधी तत्व गलत इस्तेमाल न कर सके और सीमा क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा बनी रहे.

और पढ़ें : अस्पताल चौक का गड्ढा बना मुसीबत, बरसाती जलजमाव से स्कूली बच्चों और राहगीरों की बढ़ी परेशानी


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन