स्कूल में शौचालय भवन का उद्घाटन

Updated:
विज्ञापन
स्कूल में शौचालय भवन का उद्घाटन

शौचालय बनने से छात्रों को अब नहीं होगी परेशानी

विज्ञापन

अररिया. स्वच्छता व छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक ने रहिका टोला अररिया के उत्क्रमित मध्य विद्यालय, रहीका टोला में नवनिर्मित शौचालय भवन का उद्घाटन किया. बैंक द्वारा संचालित छोटे कदम कार्यक्रम के तहत उत्क्रमित मध्य विद्यालय रहिका टोला में शौचायल परिसर का निर्माण कराया गया है. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पार्षद काजल राय ने फीता काटकर शौचालय परिसर का उद्घाटन किया गया. उन्होंने कहा कि विद्यालयों में स्वच्छ शौचालय की उपलब्धता से विशेषकर बालिकाओं की उपस्थिति में वृद्धि होती है. उनका आत्मविश्वास भी बढ़ता है. यह पहल शिक्षा के साथ-साथ स्वास्थ्य सुरक्षा की दिशा में बैंक की महत्वपूर्ण पहल है. मौके पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक सहित उज्जीवन बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक अमित कुमार, विकास कुमार, इंद्रजीत कुमार, मनीष कुमार, निवेदिता कुमारी व निधि कुमारी सहित अन्य मौजूद थे.

……..

नामांकन के लिए 15 मार्च तक करें आवेदन

अररिया. राज्य के अल्पसंख्यक, समुदाय मुसलिम, सिख, ईसाई, बौद्ध, जैन व पारसी समुदाय के छात्र-छात्राओं के लिये बिहार राज्य अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय योजनान्तर्गत किशनगंज व दरभंगा जिले में संचालित अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिये कक्षा 09 व कक्षा 11 में नामांकन के लिये ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया जारी है. नामांकन के इच्छुक छात्र आगामी 15 मार्च तक इसके लिये ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. ऑनलाइन आवेदन विभागीय पोर्टल के माध्यम से किया जा सकता है. ऑनलाइन भरे जाने वाले नामांकन फार्म में अंचलाधिकारी द्वारा निर्गत आवासीय प्रमाणपत्र, आय प्रमाण पत्र, शैक्षणिक योग्यता संबंधी प्रमाणपत्र, अंकपत्र की स्वअभिप्रमाणित प्रमाणपत्र तीन पासपोर्ट साइज की फोटो, उम्र सीमा से संबंधित प्रमाणपत्र व स्वअभिप्रमाणित आधार कार्ड की प्रति संलग्न करना जरूरी है.

विज्ञापन
मृगेंद्रमणि सिंह

लेखक के बारे में

By मृगेंद्रमणि सिंह

मृगेंद्रमणि सिंह प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. प्रभात खबर के अररिया कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन