हिंदी उर्दू की परीक्षा समाप्त, आज संस्कृत की परीक्षा

Updated:
विज्ञापन

कड़ी सुरक्षा के बीच हुई मैट्रिक की परीक्षा

विज्ञापन

अररिया. सोमवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जिले के 43 परीक्षा केंद्रों पर मैट्रिक की परीक्षा हुई. दोनों पालियों में मातृभाषा के रूप में 29 हजार 376 परीक्षार्थियों ने हिंदी के साथ उर्दू की परीक्षा दी. परीक्षा देकर निकले कुछ छात्रों ने बताया कि 100 वस्तुनिष्ठ में 50 का ही उत्तर देना था. सोचा था कि आसान प्रश्नों का चयन कर बनायेंगे, लेकिन प्रश्न इतने आसान थे कि लगातार बनाते गये. लघु व दीर्घ उत्तरीय प्रश्नों में भी कोई खास परेशानी नहीं हुई. सभी परीक्षार्थियों ने परीक्षा अच्छा होने की बात कही. शांतिपूर्ण माहौल में परीक्षा हो, इसको लेकर प्रशासन की ओर से पुख्ता इंतजाम किये गये थे. सभी सेंटरों पर मजिस्ट्रेट, पुलिस पदाधिकारी के अलावा पर्याप्त संख्या में पुलिस थी. परीक्षा देने पहुंचे छात्र- छात्राओं की मेन गेट पर गहन जांच की गयी. दोनों पाली की परीक्षा समाप्त होने के बाद से शिक्षा कार्यालय ने दैनिक उपस्थिति प्रतिवेदन जारी किया. जारी प्रतिवेदन के अनुसार पहली पाली में सभी 43 केंद्रों पर 14 हजार 984 परीक्षार्थी आवंटित थे. जिसमें 14 हजार 727 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी. वहीं 257 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. दूसरी पाली में 14 हजार 650 परीक्षार्थी आवंटित थे. जिसमें 14 हजार 928 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी व 279 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. अब मंगलवार को द्वितीय मातृभाषा में संस्कृत व अन्य विषयों की परीक्षा होगी.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन