सुभाष चौक पर आरओबी की घोषणा से हर्ष

Updated:
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं को दिया भोज

विज्ञापन

विधायक ने सांसद का जताया आभार, कार्यकर्ताओं को दिया भोज :35- प्रतिनिधि, फारबिसगंज प्रगति यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा फारबिसगंज के सुभाष चौक पर आरओबी निर्माण समेत सैफगंज-महथावा-सुकैला महत्वपूर्ण सड़क के चौड़ीकरण की घोषणा से फारबिसगंज के लोगों में हर्ष है. विधायक विद्यासागर केशरी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रगति यात्रा के दौरान जिले को दिये गये सौगात लेकर धन्यवाद दिया. उन्होंने कहा अररिया जिला वासियों का मेडिकल कॉलेज का सपना साकार होने वाला है. इस मौके पर फारबिसगंज विधायक विद्यासागर केशरी उर्फ मंचन केशरी, सिकटी विधायक विजय कुमार मंडल ने अररिया सांसद प्रदीप सिंह को भी धन्यवाद दिया. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी व विजय सिन्हा के नेतृत्व में बिहार विकास के मार्ग पर लगातार अग्रसर है. मुख्यमंत्री ने मेडिकल कॉलेज की स्थापना के साथ ही फारबिसगंज में सुभाष चौक पर रेल ओवरब्रिज निर्माण, सुंदरनाथ को पर्यटन क्षेत्र घोषित करने के साथ ही सैफगंज महथावा सुकैला महत्वपूर्ण सड़कों के चौड़ीकरण व नये सड़क निर्माण की घोषणा कर नया व विकसित अररिया बनाने के संकल्प को पूरा करने की दिशा में काम शुरू कर दिया है. इस मौके पर नरपतगंज विधायक जयप्रकाश यादव, पूर्व विधायक देवयंती यादव, भाजपा नेता मनोज झा, जोगबनी नगर परिषद के मुख्य पार्षद प्रतिनिधि रोहित यादव, अमित सिंह, रामकुमार भगत, सूर्य नारायण गुप्ता, भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष चांदनी सिंह, नम्रता सिंह, शिवानी सिंह, सुजाता कनौजिया, ममता कुमारी, नीलिमा साह, अंशु कन्नौजिया, प्रदीप कनौजिया, मंडल अध्यक्ष विपिन मेहता, सुनील चौरसिया, नगर अध्यक्ष रजत सिंह सहित अन्य मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन