वाहन से कुचलकर बच्ची की मौत

Updated:
विज्ञापन

परिजनों में मचा कोहराम

विज्ञापन

परवाहा. गुरुवार को रानीगंज-सरसी मुख्य मार्ग पर इंदरपुर गांव के समीप वाहन की चपेट में आने से एक बच्ची की मौत हो गयी. जानकारी के मुताबिक मृतक बच्ची परसाहाट पंचायत के बेंगवाही गांव निवासी राजकुमारी (6) वर्ष पिता बीरेंद्र पासवान की पुत्री थी. मृतक बच्ची इंदरपुर में अपने नानी के घर में रहती थी. शुक्रवार को बच्ची सड़क किनारे खड़ी थी. इसी क्रम में एक अज्ञात चार पहिया वाहन ने बच्ची को रौंद दिया, जिससे बच्ची की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. इधर गश्ती में शामिल रानीगंज थाना के दारोगा मदन कुमार राय ने बताया कि बच्ची का शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन