भारी मात्रा में गाजा के साथ अंतरजिला चार आरोपित तस्कर गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

नगर थाना क्षेत्र के जीरो माइल से गुप्त सूचना के आधार पर चार आरोपित तस्कर के साथ भारी मात्रा में नशीली पदार्थ की बरामदगी नगर थाना पुलिस ने की है.

विज्ञापन

अररिया. नगर थाना क्षेत्र के जीरो माइल से गुप्त सूचना के आधार पर चार आरोपित तस्कर के साथ भारी मात्रा में नशीली पदार्थ की बरामदगी नगर थाना पुलिस ने की है. इसे लेकर मिली जानकारी के अनुसार, अंतरजिला चार आरोपित तस्कर गांजा की भारी खेप खपाने के दौरान नगर थाना पुलिस के हत्थे चढ़े हैं. इसमें एक आरोपित किशनगंज जिला निवासी तो 03 आरोपित सुपौल जिला निवासी बताया जा रहा है. इधर, खबर लिखे जाने तक नगर थाना में गिरफ्तार तस्कर से गहन पूछताछ जारी है. वहीं बरामद गांजा व गिरफ्तार चारो आरोपित के विरुद्ध अग्रेतर कागजी कार्रवाई में नगर थाना पुलिस में शामिल एसआइ अंकुर व अन्य जुटे दिखे. नगर थानाध्यक्ष मनीष कुमार रजक ने बताया कि नशीली पदार्थ की बरामदगी व आरोपित की गिरफ्तारी को लेकर वरीय पदाधिकारी बुधवार की दोपहर 02 बजे के बाद प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर अग्रेतर जानकारी प्रेषित करेंगे. हालांकि, उन्होंने बताया कि आरोपित से पूछताछ के दौरान गुप्त जानकारी मिली है. इसमें रात्रि छापेमारी के दौरान और भी नशीली पदार्थ की बरामदगी हो सकती है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन