पूर्व मंत्री शीतल प्रसाद गुप्ता की मनायी पुण्यतिथि

Updated:
विज्ञापन

लोगों ने उनके व्यक्तित्व पर की चर्चा

विज्ञापन

फारबिसगंज. शुक्रवार को एक समारोह का आयोजन कर स्वतंत्रता सेनानी व सहकारिता आंदोलन के जनक बिहार सरकार के पूर्व मंत्री शीतल प्रसाद गुप्ता की 28वीं पुण्यतिथि समारोहपूर्वक मनायी गयी. कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व मंत्री गुप्ता के ज्येष्ठ पुत्र कांग्रेस पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष संजीव शेखर ने की. समारोह में मौजूद पूर्व मंत्री के परिजनों, कांग्रेस कार्यकर्ताओं व गणमान्य लोगों ने पूर्व मंत्री की तस्वीर पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके जीवनी व क्षेत्र के विकास के लिए उनके द्वारा किये गये कार्यों पर विस्तृत रूप से चर्चा की. मौके पर कांग्रेस नेता संजीव शेखर, नगर अध्यक्ष शाद अहमद, पूर्व जिलाध्यक्ष अनिल सिन्हा, नगर अध्यक्ष अमितेश कुमार गुड्डू, कंचन विश्वास, समाजसेवी वाहिद अंसारी, प्रतिमा देवी, विभा देवी, अरुण चंद गुप्ता, विवेक सम्राट, श्रीकुमार ठाकुर,राम कुमार भगत,अमित पूर्वे सहित अन्य लोग मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन