फारबिसगंज SDO ने किया नाला निर्माण का औचक निरीक्षण, गुणवत्ता में कोताही पर दी कड़ी चेतावनी

Published by : Divyanshu Prashant Updated At : 14 Jun 2026 1:29 PM

विज्ञापन

मटियारी पंचायत के वार्ड संख्या 03 में कराये जा रहे नाला निर्माण कार्य का औचक निरीक्षण करते एसडीओ,एसडीपीओ सहित अन्य कनीय पदाधिकारी

Drain Construction: अररिया जिले के फारबिसगंज प्रखंड अंतर्गत मटियारी पंचायत में जलजमाव से मुक्ति के लिए बन रहे नाले का एसडीओ ने औचक निरीक्षण किया. उन्होंने कार्य एजेंसी और अभियंताओं को कड़े लहजे में हिदायत दी कि निर्माण कार्य में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

विज्ञापन
अररिया के फारबिसगंज से मो. कलीम उद्दीन की रिपोर्ट

Drain Construction: शहर से सटे फारबिसगंज प्रखंड की मटियारी पंचायत के वार्ड संख्या 03 के ग्रामीणों को जलजमाव की गंभीर समस्या से निजात दिलाने के लिए नाला निर्माण कार्य शुरू हो गया है. रविवार को इस निर्माण कार्य की जमीनी हकीकत जानने के लिए अनुमंडल पदाधिकारी (SDO) अभय कुमार और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) राजकिशोर कुमार ने संयुक्त रूप से कार्यस्थल का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान अधिकारियों ने नाले की ढलाई, चौड़ाई और निर्माण सामग्री की गुणवत्ता को बारीकी से परखा तथा कार्य कर रही एजेंसी और कनीय अभियंताओं को निर्धारित मानकों के अनुरूप ही शत-प्रतिशत गुणवत्तापूर्ण काम करने का सख्त निर्देश दिया.

‘सहयोग शिविर’ के आवेदन पर 12 दिनों के भीतर प्रशासनिक एक्शन

बीते 02 जून 2026 को मटियारी पंचायत भवन में “सहयोग शिविर: सबका सम्मान, जीवन आसान” कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. इस शिविर में वार्ड संख्या 03 के वार्ड सदस्य प्रतिनिधि सह समाजसेवी नसीम रजा के नेतृत्व में स्थानीय ग्रामीणों ने जल निकासी की व्यवस्था न होने और जलजमाव से होने वाली नारकीय स्थिति को लेकर एक लिखित आवेदन सौंपा था. मामले की गंभीरता को देखते हुए शिविर में मौजूद एसडीओ अभय कुमार और एसडीपीओ राजकिशोर कुमार ने त्वरित कार्रवाई (Quick Action) की. अधिकारियों ने तुरंत स्थल निरीक्षण कर कनीय पदाधिकारियों को योजना तैयार करने का निर्देश दिया, जिसके बाद महज दो हफ्ते के भीतर धरातल पर नाला निर्माण कार्य प्रारंभ करवा दिया गया.

“नाला निर्माण जनहित की एक महत्वपूर्ण योजना है, इसकी गुणवत्ता से किसी भी स्तर पर समझौता या कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. कनीय पदाधिकारी कार्यस्थल पर नियमित रूप से मुस्तैद रहकर अपनी निगरानी में काम करवाएं.” — अभय कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी (SDO), फारबिसगंज

बड़ी नहर के सैफन की सफाई के भी निर्देश, नियमित निगरानी की कमान

निरीक्षण के इसी क्रम में एसडीओ ने कोठीहाट के समीप स्थित बड़ी नहर के सैफन (Syphon) का भी जायजा लिया. मानसून के आगमन से पहले जल निकासी को सुचारू रखने के लिए उन्होंने मौके पर मौजूद बीपीआरओ (BPRO) शशि कुमार रंजन को सैफन की सघन साफ-सफाई सुनिश्चित कराने का जिम्मा सौंपा.

निरीक्षण के दौरान कई प्रशासनिक अधिकारी और जनप्रतिनिधि रहे मुस्तैद

प्रशासनिक कप्तानों द्वारा मामले को संज्ञान में लेकर त्वरित गति से कार्य शुरू कराने पर स्थानीय ग्रामीणों ने खुशी जाहिर की है. इस औचक निरीक्षण के दौरान SDO और SDPO के साथ मुख्य रूप से बीपीआरओ शशि रंजन कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) संजय कुमार, पंचायत सचिव सौरभ सागर, मुखिया प्रतिनिधि प्रदीप देव, वार्ड सदस्य प्रतिनिधि सह समाजसेवी नसीम रजा और समाजसेवी खत्ताब अंसारी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य ग्रामीण मौजूद रहे. स्थानीय लोगों का कहना है कि आला अधिकारियों की इस सक्रियता और प्रशासनिक मॉनिटरिंग के कारण नाले का निर्माण टिकाऊ होगा, जिससे वार्ड की जनता को जलजमाव की समस्या से हमेशा के लिए मुक्ति मिल जाएगी.

अररिया की ख़बरों को पढने के लिए क्लिक करें !

विज्ञापन
Divyanshu Prashant

लेखक के बारे में

By Divyanshu Prashant

दिव्यांशु प्रशांत वर्तमान में Prabhat Khabar डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। उन्होंने महात्मा गाँधी अंतर्राष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से पत्रकारिता में परास्नातक तथा टी. एन. बी. कॉलेज भागलपुर से हिंदी साहित्य में स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है। हिंदी साहित्य की पृष्ठभूमि होने के कारण उन्हें पढ़ने, लेखन और कविता-सृजन में विशेष रुचि है। मीडिया क्षेत्र में लगभग एक वर्ष के अनुभव के दौरान वे Dainik Jagran में न्यूज़ राइटर और रिपोर्टर के रूप में कार्य कर चुके हैं। करियर के शुरुआती दौर में लोकसभा और विधानसभा चुनावों से जुड़े पॉलिटिकल कंटेंट राइटिंग का विशेष अनुभव प्राप्त किया। सटीक, निष्पक्ष और प्रभावशाली लेखन के माध्यम से पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुँचाना उनकी पेशेवर पहचान है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन