मकान में लगी आग, मची अफरा-तफरी
दमकल टीम ने पाया आग पर काबू
जोगबनी. गुरुवार की देर रात स्थानीय नेताजी चौक के समीप ओम शांति कार्यालय के सामने स्थित जगदीश साह के मकान में आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गयी. आसपास के लोग मौके पर जमा हो गये व तुरंत इसकी सूचना जोगबनी थाना पुलिस व फायर ब्रिगेड को दी. घटना की सूचना मिलते ही जोगबनी थाना पुलिस, स्थानीय समाज के लोग व युवाओं की टीम मौके पर पहुंची. फायर ब्रिगेड की मदद से कड़ी मशक्कत करते हुए दो घंटे की कोशिश के बाद आग पर काबू पाया गया. आग लगने की वजह को लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं. कुछ लोग शॉर्ट सर्किट को कारण बता रहे हैं, जबकि कुछ लोगों का कहना है कि गैस लीक होने से आग लगी होगी. बताया जा रहा है कि इस अगलगी की घटना में लाखों रुपए की संपत्ति जलकर नष्ट हो गयी. आग बुझाने के बाद जब घर के अंदर जांच की गई तो वहां से अगरबत्ती के रैपर, कई गैस सिलिंडर व कुछ झंडा भी पाया गया. फिलहाल ये जांच का विषय है कि वहां गोदाम में किस प्रकार का क्रियाकलाप किया जा रहा था. वहां मौजूद जोगबनी थाना व फायर ब्रिगेड की टीम के अधिकारीगण विवेक कुमार गुप्ता,अग्निशमन चालक अमित कुमार सिंह,साई कुमार, सुमित कुमार, उमाशंकर, विष्णु तिवारी, हरिसिंह मीणा सक्रिय दिखे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए