प्रखंड कार्यालय में स्थानांतरित बीडीओ को दी गई विदाई

Updated:
विज्ञापन

फोटो_कुर्साकांटा प्रखंड कार्यालय में स्थानांतरित बीडीओ को विदाई देते कर्मचारी व अन्य | Prabhat Khabar Network

कुर्साकांटा प्रखंड कार्यालय में स्थानांतरित बीडीओ नेहा कुमारी के सम्मान में विदाई समारोह आयोजित किया गया, जिसमें अधिकारियों ने उन्हें भावभीनी विदाई दी।

विज्ञापन

प्रतिनिधि, कुर्साकांटा कुर्साकांटा प्रखंड कार्यालय परिसर में गुरुवार को स्थानांतरित बीडीओ नेहा कुमारी को लेकर विदाई समारोह का आयोजन किया गया. इस अवसर पर प्रखंड कार्यालय के विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारियों ने बीडीओ को बुके भेंटकर व अंग वस्त्र प्रदान कर विदाई दी. इस अवसर पर बीडीओ नेहा कुमारी ने अपने कार्यकाल व कार्यकाल के दौरान मिले सहयोग की सराहना की. बताया कि सरकारी सेवा में तो योगदान व स्थानांतरण लगी रहती है. लेकिन जहां भी रहें अपने आचरण व प्रदत्त जिम्मेदारी का ईमानदारी से निर्वहन करें. मौके पर आवास पर्यवेक्षक धवन राज, कार्यपालक सहायक रंजीत कुमार,आवास सहायक सुष्मिता कुमारी, बिपिन कुमार यादव, दिलीप कुमार पासवान,मो रफीक आलम,मो कौशर आलम, ज्योतिष प्रकाश, शंभू राम,मंटू बेसरा समेत दर्जनों कर्मचारी मौजूद रहे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन