स्वास्थ्य शिविर में महिलाओं की जांच

Updated:
विज्ञापन

कैल्शियम आदि की उपलब्ध करायी गयी दवा

विज्ञापन

16- प्रतिनिधि, फारबिसगंज प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान योजना के तहत गुरुवार को अनुमंडलीय अस्पताल में विशेष शिविर का आयोजन किया गया. उक्त योजना के तहत अस्पताल के एएनसी कक्ष में स्वास्थ्य जांच कराने के लिए आने वाली गर्भवती माताओं का जहां एएनसी कक्ष में ड्यूटी पर तैनात जीएनएम व एएनएम मनीषा कुमारी, अंतिमा कुमारी सिंह, प्रगति चौधरी ने ब्लड प्रेशर, वजन, शरीर में रक्त की उपलब्धता सहित अन्य महत्वपूर्ण जांच की. वहीं अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात महिला चिकित्सकों के द्वारा अस्पताल में जांच कराने के लिए आने वाली गर्भवती माताओं का स्वास्थ्य जांच कर उसे उचित चिकित्सीय परामर्श दिया गया. चिकित्सीय परामर्श के बाद गर्भवती माताओं को अस्पताल के द्वारा आयरन, केल्शियम आदि की दवा भी उपलब्ध करायी गयी. अस्पताल सूत्रों के मुताबिक विशेष शिविर में चिकित्सकों ने कुल 45 गर्भवती माताओं का स्वास्थ्य जांच कर चिकित्सीय परामर्श दिवा व दवा वितरण किया.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन