भूमि विवाद में बड़े ने कर दी छोटे भाई की पीट-पीट कर हत्या

Updated at : 29 Jun 2024 7:59 PM (IST)
विज्ञापन
भूमि विवाद में बड़े ने कर दी छोटे भाई की पीट-पीट कर हत्या

घटना के बाद सभी आरोपित फरार

विज्ञापन

फारबिसगंज. फारबिसगंज थाना क्षेत्र के पछियारी झिरवा पंचायत के रामपुर बसगड़ा वार्ड संख्या 03 में दो भाइयों के बीच चल रहे भूमि विवाद को लेकर एक सगे बड़े भाई ने छोटे भाई को अपने घर पर बुला कर अपने पुत्र व घर के अन्य सदस्यों के साथ मिल कर पीट-पीट कर उसकी निर्मम हत्या कर दी. मृतक का नाम 50 वर्षीय सीताराम मेहता पिता मोती लाल मेहता रामपुर बसगड़ा वार्ड संख्या 03 निवासी बताया जाता है. हालांकि घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपित घटना स्थल फरार हो गये. घटना के संदर्भ में बताया जाता है कि मृतक सीताराम मेहता चार भाइयों में दूसरे नंबर पर थे. उनके बड़े भाई राजाराम मेहता गांव में ही अलग स्थान पर स्थित जमीन पर रह रहे थे. जिस जमीन में मृतक सीताराम मेहता की भी जमीन थी उक्त जमीन को लेकर ही दोनों भाई में विवाद चल रह रहा था. बताया जाता है उसी जमीन में मिट्टी की भराई चल रही थी. इसी क्रम में सीताराम मेहता व उनके बड़े भाई राजाराम मेहता के बीच विवाद हुआ. बड़ा भाई राजाराम मेहता व उनके पुत्र व घर के अन्य सदस्यों ने मिल कर राजाराम मेहता को लाठी डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी. जब तक लोग पहुंचते तब तक सभी आरोपित अपने घर में ही मृतक का शव को छोड़ कर फरार हो गये. मृतक के परिजनों व स्थानीय ग्रामीणों ने घटना की सूचना स्थानीय थाना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही एसडीपीओ मुकेश कुमार, थानाध्यक्ष राघवेंद्र कुमार सिंह अपने सदल-बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और मृतक के परिजनों से घटना की जानकारी ली और मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल अररिया भेज दिया. इस क्रम में पुलिस ने घटना स्थल से मारपीट में प्रयुक्त खून लगी हुई लाठी व घटना स्थल पर गिरे खून के सैंपल को जांच में भेजने के लिए जब्त किया. इस मौके पर घटना स्थल पर मौजूद मृतक के साला रवींद्र मेहता सहित अन्य परिजनों ने एसडीपीओ को घटना के संदर्भ में जानकारी दी. मृतक के परिजनों ने पुलिस को बताया कि राजाराम मेहता ने अपने छोटे भाई सीताराम मेहता को घर पर बुलाया तो काफी देर होने के कारण जब उनकी पत्नी व बच्चे उसे देखने पहुंचे तो सीताराम मेहता की पत्नी व बच्चों के सामने ही राजाराम मेहता ने अपने पुत्र पत्नी व परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मिल कर सीताराम मेहता की पीट-पीट कर हत्या कर दी. पति को पीटता देख मृतक की पत्नी-बच्चे भी नहीं बचा पाये. घटना के बाद घटना स्थल पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. एसडीपीओ मुकेश कुमार साहा ने कहा कि फारबिसगंज थाना क्षेत्र के रामपुर बसगड़ा वार्ड संख्या 03 में दो भाईयों के बीच चल रहे भूमि विवाद को लेकर एक सगे बड़े भाई राजाराम मेहता व उनके परिवार के सदस्यों ने अपने छोटे सगे भाई सीताराम मेहता की मारपीट कर हत्या कर दी. घटना के बाद सभी आरोपित फरार हो गये हैं. जिसकी गिरफ्तारी के लिए सघन छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है. घटना में शामिल सभी दोषियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन