हर घर तिरंगा अभियान देश की एकता व अखंडता को बनाये रखने का प्रयास

Updated:
विज्ञापन

फारबिसगंज विधानसभा क्षेत्र में हर घर तिरंगा कार्यक्रम

विज्ञापन

फारबिसगंज. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर 77वें स्वतंत्रता दिवस के पूर्व भाजपा ने फारबिसगंज विधानसभा क्षेत्र में विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया. तिरंगा यात्रा का नेतृत्व भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य नारायण झा, भाजपा विधायक विद्यासागर केशरी उर्फ मंचन केशरी ने संयुक्त रूप से किया. मौके पर विधायक ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान देश की एकता व अखंडता को बनाये रखने का प्रयास है, हर घर तिरंगा अभियान देश की आन-बान-शान के लिए कुर्बान होने वालों को नमन करने का मौका देता है. घर-घर तिरंगा लहराकर हमें स्वतंत्रता सेनानियों के प्रति नमन की भावना को सुनिश्चित करना है, हम तिरंगे की आन बान शान के लिए किसी भी प्रकार का समझौता न करें. विशाल तिरंगा यात्रा फारबिसगंज विधानसभा के मिर्जापुर से प्रारंभ होकर सैफगंज, हरीपुर, कॉलेज चौक, पटेल चौक, सदर रोड, पोस्ट ऑफिस चौक, सुभाष चौक होते हुए पलासी में संपन्न हुई. मौके पर भाजपा नगर अध्यक्ष रजत सिंह, बिपिन मेहता, जितेंद्र साह, राजेंद्र झा, मंडल महामंत्री अवधेश विश्वास, नरेश विश्वास, प्रदीप कर्ण, प्रसेन्नजीत चौधरी, युवा मोर्चा के किशन शर्मा, सोनू झा, गोपाल मंडल, श्याम साह, मनोज मेहता, जीतेंद्र दास, उमेश पासवान, अमित निराला सहित बीजेपी कार्यकर्ता शामिल थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन