द्विजदेनी क्लब ने किया काव्य गोष्ठी का आयोजन

Updated:
विज्ञापन

कार्यक्रम में आये थे कई कवि

विज्ञापन

फारबिसगंज. स्थानीय संस्था पंडित रामदेनी तिवारी द्विजदेनी क्लब ने बाल साहित्यकार हेमंत यादव शशि की अध्यक्षता व विनोद कुमार तिवारी के सफल संचालन में शुक्रवार को स्थानीय प्रोफेसर कॉलोनी स्थित पीडब्लूडी परिसर में काव्य गोष्ठी का आयोजन किया. कार्यक्रम का शुभारंभ छात्र अभिनव कुमार झा के द्वारा सरस्वती वंदना गायन से किया गया. मौके पर अमरनाथ झा, निशा पाठक, सुनील दास के सहित अन्य कवि व शायरों ने स्वरचित कविता प्रस्तुत कर मौजूद लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया. मौके पर मांगण मिश्र मार्तंड, बाल साहित्यकार हेमंत यादव शशि, पूर्व प्रधानाध्यापक सुरेन्द्र प्रसाद मंडल, संस्था के संस्थापक विनोद कुमार तिवारी, हिंदी सेवी अरविन्द ठाकुर के द्वारा ढोलबज्जा निवासी जीतेंद्र कुमार झा के पुत्र छात्र अभिनव कुमार झा को नीट परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन के लिए पाठ्य-सामग्री आदि प्रदान कर सम्मानित किया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन