डीएसपी ने किया भरगामा थाना का निरीक्षण, लंबित मामलों के निपटारे का निर्देश

Updated:
विज्ञापन

फोटो कैप्शन:- निरीक्षण के दौरान डीएसपी राजकिशोर कुमार व थानाध्यक्ष राजेश कुमार | Prabhat Khabar Network

फारबिसगंज डीएसपी राजकिशोर कुमार ने भरगामा थाना का निरीक्षण किया। उन्होंने लंबित मामलों के जल्द निपटारे और अपराध नियंत्रण के लिए कड़े निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन

प्रतिनिधि, भरगामा (अररिया) फारबिसगंज अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजकिशोर कुमार ने गुरुवार को भरगामा थाना का गहन निरीक्षण किया. करीब दो घंटे तक चले निरीक्षण में उन्होंने थाना परिसर के मालखाना, पुरुष हाजत, महिला हवालात, कंप्यूटर कक्ष, महिला हेल्पलाइन कक्ष सहित सभी कार्यालयों का जायजा लिया. साथ ही परिसर की सफाई, अभिलेखों की रखरखाव और आगंतुकों के लिए उपलब्ध सुविधाओं का भी अवलोकन किया. निरीक्षण के दौरान डीएसपी ने थानाध्यक्ष राजेश कुमार से थाना क्षेत्र में दर्ज विभिन्न कांडों की प्रगति की विस्तृत जानकारी ली. उन्होंने विशेष रूप से लंबित मामलों की समीक्षा करते हुए प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निष्पादन का निर्देश दिया. डीएसपी ने अनुसंधानकर्ताओं को गंभीर मामलों की जांच में वैज्ञानिक पद्धति अपनाने की हिदायत दी ताकि दोषियों को सजा मिले और निर्दोष न फंसे. उन्होंने घटनास्थल का अनिवार्य निरीक्षण करने और विवेचना में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने को कहा. अपराध नियंत्रण को लेकर डीएसपी ने थाना क्षेत्र में नियमित गश्त बढ़ाने, विशेषकर संध्या और रात्रि गश्त को प्रभावी बनाने के निर्देश दिए. सीमावर्ती इलाकों में वाहन चेकिंग अभियान चलाने और अवैध गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखने को कहा. चोरी-छिपे शराब कारोबार और नशे के धंधे में लिप्त लोगों पर सख्त कार्रवाई करने के साथ सूचना तंत्र को मजबूत करने की बात कही. मीडिया से बातचीत में डीएसपी ने कहा कि निरीक्षण में कई सकारात्मक सुधार दिखे. लंबित मामलों के निष्पादन में तेजी आई है और जुलाई माह के अंत तक शेष मामलों को निपटाने का लक्ष्य रखा गया है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन