डीएम ने बसमतिया में सुनी लोगों की समस्याएं, किया समाधान

Updated:
विज्ञापन

बसमतिया स्थित प्राथमिक विद्यालय बसमतिया में डीएम की अध्यक्षता में जन संवाद कार्यक्रम

विज्ञापन

नरपतगंज. प्रखंड क्षेत्र के भारत-नेपाल सीमा से सटे बसमतिया स्थित प्राथमिक विद्यालय बसमतिया में बुधवार को जिला पदाधिकारी विनोद दूहन की अध्यक्षता में जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्या सुनीं व कई समस्याओं का समाधान कराया. मालूम हो कि बिहार सरकार के सात निश्चय-3.0 के तहत संचालित सात निश्चय ”” सबका सम्मान-जीवन आसान ”” अंतर्गत सरकार की विभिन्न लोक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ आम जनों तक प्रभावी रूप से पहुंचाने व योजनाओं से संबंधित परिवादों के सम्यक निराकरण के उद्देश्य से नरपतगंज प्रखंड अंतर्गत बसमतिया पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय, बसमतिया में जनता के दरबार में जिलाधिकारी कार्यक्रम का आयोजन किया गया. मौके पर संबंधित जिला व प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी मौजूद थे.

स्वास्थ्य केंद्र में दवा की लगातार कमी काे लेकर दिया आवेदन

कार्यक्रम के दौरान समाजसेवी प्रेमसागर उर्फ सुशील कुमार ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में व्याप्त कमियों को लेकर डीएम बिनोद दूहन आवेदन सौंपा. उन्होंने विशेष रूप से स्वास्थ्य केंद्र में दवा की लगातार कमी की ओर प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराया. इसके साथ ही ऋषिदेव टोला के भूमिहीन परिवारों को भूमि उपलब्ध कराने की मांग को लेकर भी आवेदन दिया. जिला प्रशासन की ओर से बताया गया कि प्राप्त सभी आवेदनों की जांच कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जायेगी. कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का समाधान उनके घर के नजदीक सुनिश्चित करना है. कुमार प्रेस सागर के द्वारा स्थानीय समस्याओं को प्रशासनिक अधिकारी के समक्ष उठाये जाने से आम लोगों ने प्रेम सागर की तारीफ की.

———————————————————

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन