धनेश्वर गिरी दूसरी बार बने जदयू प्रखंड अध्यक्ष

Published by : MRIGENDRA MANI SINGH Updated At : 21 Feb 2026 6:59 PM

विज्ञापन

प्रखंड अध्यक्ष बनने पर लोगों ने दी बधाई

विज्ञापन

कुर्साकांटा. जनता दल यूनाइटेड का प्रखंड अध्यक्ष पद पर शनिवार को पार्टी से जारी निर्देश का पालन करते हुए मेंहदीपुर में प्रखंड अध्यक्ष पद को लेकर बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता पंचायत अध्यक्ष हरिरा विमल पासवान ने की तो मंच संचालन की जिम्मेदारी सूर्यानंद मंडल ने निभाया. बैठक में सर्वसम्मति से जदयू प्रखंड अध्यक्ष पद पर लगातार दूसरी बार धनेश्वर गिरी को निर्विरोध चुन लिया गया. प्रखंड अध्यक्ष पद पर धनेश्वर गिरी का निर्विरोध निर्वाचित घोषित को लेकर चुनाव पर्यवेक्षक के रूप में मौजूद जदयू जिला कार्यकारिणी सदस्य घनश्याम मंडल ने बताया कि धनेश्वर लगातार दूसरी बार प्रखंड अध्यक्ष पद निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं. इसे लेकर नव निर्वाचित प्रखंड अध्यक्ष को बधाई दी. वहीं निर्वाचन पदाधिकारी के रूप में मौजूद हरिरा के पूर्व मुखिया सुदामा सिंह ने बताया कि प्रखंड अध्यक्ष पद का निर्वाचन पारदर्शी तरीके से संपन्न कराया गया है. इधर निर्विरोध निर्वाचित घोषित होने पर प्रखंड अध्यक्ष श्री गिरी का नेता व कार्यकर्ताओं ने माला पहनकर रंग अबीर लगाकर स्वागत किया. मौके पर सूर्यानंद मंडल, हेमनारायण मंडल, भोला महतोज कृत्यानंद सदा, धर्मेंद्र साह, अशोक यादव जनार्दन गिरी, सोना हेंब्रम, सोनी डिवाइज रानी देवी, विनोद सदा समेत दर्जनों जदयू नेता कार्यकर्ता के साथ स्थानीय लोग मौजूद रहे.———

तीन वारंटियों को किया गिरफ्तार

नरपतगंज. नरपतगंज थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के अलग-अलग जगहों पर छापेमारी अभियान चलाकर तीन वारंटियों को गिरफ्तार कर लिया. जहां पूछताछ के बाद शनिवार को तीनों को न्यायिक हिरासत में अररिया भेजा गया. गिरफ्तार में पलासी निवासी उपना राय उर्फ उपेंद्र राय पिता बल्ली राय, चकला वार्ड 09 निवासी राजश्रेष्ट सिंह पिता शिवनारायण सिंह व चक्रदाहा निवासी रोहित राय पिता वरिशलाल राय है. मालूम हो कि तीनों पुलिस पकड़ से बाहर चल रहे थे जिसे टीम ने छापेमारी कर शुक्रवार रात अलग-अलग जगहों से गिरफ्तार कर लिया. मामले को लेकर थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि तीनों को न्यायिक हिरासत में अररिया भेजा.

विज्ञापन
MRIGENDRA MANI SINGH

लेखक के बारे में

By MRIGENDRA MANI SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन