श्रीमद्भागवत कथा में उमड़े श्रद्धालु

Updated:
विज्ञापन

भक्ति, ज्ञान व वैराग्य के महत्व पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला

विज्ञापन

फारबिसगंज. राम प्रकाश प्रसाद के निवास पर आठ दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है, इससे संपूर्ण क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में डूब गया है. कथा स्थल पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. कथा के द्वितीय दिवस पर सुप्रसिद्ध कथा वाचक आचार्य श्री नारायण शर्मा ने श्रीमद्भागवत महापुराण के महात्म्य प्रसंग, सृष्टि की उत्पत्ति, तथा भक्ति, ज्ञान व वैराग्य के महत्व पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला. उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत महापुराण मानव जीवन को अज्ञान से ज्ञान की ओर व मोह से मोक्ष की ओर ले जाने वाला दिव्य ग्रंथ है. कलियुग में भगवान के नाम का स्मरण व कथा श्रवण ही सबसे सरल व प्रभावशाली साधन है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन