जोगबनी से भागलपुर के लिए ट्रेन चलाने की मांग

Published by :JEEVAN SINGH
Published at :05 May 2026 9:45 PM (IST)
विज्ञापन
जोगबनी से भागलपुर के लिए ट्रेन चलाने की मांग

विक्रमशिला सेतु के टूट जाने के कारण यात्रियों को हाे रही परेशानी

विज्ञापन

फारबिसगंज. सीमांचल को अंग क्षेत्र भागलपुर से जोड़ने वाली लाइफलाइन विक्रमशिला सेतु के पिलर संख्या 137 के क्षतिग्रस्त होकर गंगा में समा जाने के कारण सड़क परिवहन आवागमन पूरी तरह ठप हो गया है. जिसकी वजह से बड़ी संख्या में यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. फलस्वरूप उत्तरी बिहार से भागलपुर, सुल्तानगंज, मुंगेर, बांका, जमुई ,हंसडीहा, देवघर आने जाने वाले यात्रियों को अभी काफी लंबी दूरी तय करके अपनी यात्रा करने को मजबूर होना पड़ रहा है. ब्रिज के क्षतिग्रस्त हिस्से के पुनर्निर्माण में काफी समय लग सकता है. ऐसे में भारतीय रेल से जोगबनी से फारबिसगंज ,अररिया पूर्णिया ,कटिहार, नवगछिया ,खगड़िया गंगा पुल होकर भागलपुर तक ट्रेन चलाई जाने की मांग उठने लगी है. इस संदर्भ में बिहार डेली पैसेंजर्स एसोसिएशन के सदस्य बछराज राखेचा एवं इंडो नेपाल ऑर्गेनाइजेशन ऑफ रेल यूजर्स के सदस्य विनोद सरावगी ने पूर्वोत्तर सिमान्त रेलवे के कटिहार डिविजन के मंडल रेल प्रबंधक व मंडल रेल परिचालन प्रबंधक से मांग की है की जब तक यह विक्रमशिला सेतु आवागमन के लिए पूरी तरह चालू नहीं हो जाता है तब तक वैकल्पिक व्यवस्था के लिए एक स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन का परिचालन जोगबनी से भागलपुर तक के लिए किया जाये. इस संदर्भ में रेल यात्री संघ के सदस्य चंदन भगत ने भी पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर डिवीजन के महाप्रबंधक से मांग की है सहरसा से जमालपुर के बीच वर्तमान में चल रही है ट्रेन संख्या 63397/ 98 को सहरसा से फारबिसगंज तक एवं जमालपुर से भागलपुर तक के लिए विस्तारित करें. सांसद के रेल प्रतिनिधि विनोद सरावगी ने भी माननीय सांसद प्रदीप सिंह से इस मामले में पहल करने की अनुरोध किया है.

विज्ञापन
JEEVAN SINGH

लेखक के बारे में

By JEEVAN SINGH

JEEVAN SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन