सीएसपी संचालक की हत्या, पानी से भरे गड्ढे में मिला शव

Updated at : 06 Feb 2026 8:21 PM (IST)
विज्ञापन
सीएसपी संचालक की हत्या, पानी से भरे गड्ढे में मिला शव

नगर थानाध्यक्ष व डीआइयू टीम को दी गयी है जिम्मेदारी : एसपी

विज्ञापन

गुरुवार की शाम युवक सीएसपी बंद कर घर के लिए निकला, लेकिन घर नहीं पहुंचा, शुक्रवार की सुबह मिला शव

अररिया. नगर थाना क्षेत्र के गैड़ा पंचायत के सफीपुर गांव स्थित बनैली नहर के पास एक सीएसपी संचालक की शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी. शव देखने से प्रतीत हो रहा था कि सिर पर धारदार हथियार से वार कर उसकी हत्या कर दी गयी है. शव की पहचान सफीपुर वार्ड संख्या सात निवासी मो ग्यासउद्दीन के 32 वर्षीय पुत्र मजरूल हक के रूप में हुई है. जो गांव में हीं सीएसपी चलाता था. गुरुवार की शाम व सीएसपी बंद कर घर के लिए निकला था. लेकिन वह घर नहीं पहुंच पाया. परिजनों ने काफी खोजबीन की पर उसका कुछ पता नहीं चल पाया. शुक्रवार की सुबह बनैली नहर के समीप एक युवक का शव मिलने की सूचना मिली. शव देखने के लिए के लिए लोगों की भीड़ जुट गई. घटना की सूचना मिलते ही एसपी जितेंद्र कुमार, सदर एसडीपीओ सुशील कुमार, नगर थानाध्यक्ष मनीष कुमार रजक व डीआइयू टीम घटनास्थल पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई. मृतक के पिता मो ग्यासउद्दीन ने बताया कि मजरूल हक गांव के ईदगाह चौक पर सीएसपी केंद्र चलाता था. प्रतिदिन सीएसपी बंद कर घर लौट जाता था. लेकिन गुरुवार की शाम वह सीएसपी बंद कर घर के लिए निकला पर वह घर नहीं पहुंचा. देर रात तक खोजबीन किया पर उसका कुछ पता नहीं चल सका था. सुबह ग्रामीणों के द्वारा युवक की शव सफीपुर के बैनाल नहर के समीप खेत में बने पानी से भरे गड्ढे में देखी गयी. इसके बाद ग्रामीणों ने परिजन को सूचना दी. उन्होंने बताया कि युवक के सर पर गंभीर चोट था. सर बुरी तरह से फटा हुआ था. ऐसा लग रहा था जैसे किसी ने धारदार हथियार से वार कर उनकी हत्या की होगी.

छोटे-छोटे बच्चों के सिर से उठ गया पिता का साया

मौत की खबर मिलते हीं परिजनों में कोहराम मच गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. परिजनों ने बताया मजहरूल हक को दो बेटा व एक बेटी है. छोटे-छोटे बच्चों के सर से पिता का साया उठ गया. घटनास्थल पर मृतक का बाइक मिला. जबकि घटनास्थल से करीब एक किलोमीटर दूर कैचकुआ गांव के समीप खेत से खाली बैग बरामद हुआ है. दुकान व आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है. मौके पर एफएसएल टीम पहुंचकर घटनास्थल का पर साक्ष्य एकत्र कर जांच के लिए लैब भेज दिया.

अलग-अलग एंगल से जांच कर रही पुलिस

सीएसपी संचालक मजरूल हक की हत्या मामले में पुलिस ने तीन अलग-अलग एंगल से मामले की जांच पड़ताल की जा रही है. सीएसपी सेंटर में लगी सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है. प्रेम प्रसंग में हत्या की आशंका, राशि के लेन देन में हत्या या आपसी रंजिश में हत्या, इन तीन एंगल में पुलिस जांच कर रही है. पुलिस का मानना है कि मृतक युवक शाम करीब 07 बजे बाइक व बैग लेकर अकले जाते हुए दिखा है. करीब साढ़े 08 बजे के बाद उसका फोन ऑफ हो गया है. पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है.

कहते हैं एसपी

युवक की हत्या हुई है, प्रथम दृष्टया मामला धारदार से हथियार से वार कर युवक की हत्या का प्रतीत हो रहा है. पुलिस टीम तीन अलग-अलग एंगल से जांच कर रही है. सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है. तकनीकि अनुसंधान किया जा रहा है. नगर थाना अध्यक्ष व डीआइयू को मामले के उद्भेदन की जिम्मेदारी दी गयी है. वे खुद भी इसका अनुश्रवण करेंगे. एफएसएल की टीम भी घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्र कर चुकी है. जल्द हीं घटना का उद्भेदन कर लिया जायेगा.

जितेंद्र कुमार, एसपी अररिया

—————————————–

हत्या की जांच को लेकर हुआ एसआइटी का गठन

सीएसपी संचालक मजरूल हक की हत्या मामले में एसआइटी का गठन किया गया है. एसडीपीओ सुशील कुमार के नेतृत्व में एसआईटी काम करेगी. जिसमें नगर थाना अध्यक्ष व डीआइयू टीम को शामिल किया गया है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया. अपराधियों की सिनाख्त को लेकर मृतक के अंतिम मोबाइल लोकेशन पर अन्य की मोबाइल लोकेशन को खंगाला जा रहा है, संदिग्धों से भी पूछताछ की जा रही है. एसपी के जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार घटना का जल्द उद्भेदन कर लिया जायेगा.

विज्ञापन
PRAPHULL BHARTI

लेखक के बारे में

By PRAPHULL BHARTI

PRAPHULL BHARTI is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन