सीएस ने अनुमंडलीय अस्पताल का किया निरीक्षण

Updated:
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान दिये कई निर्देश

विज्ञापन

फारबिसगंज. सिविल सर्जन डॉ कृष्ण कुमार कश्यप शुक्रवार को अनुमंडलीय अस्पताल का औचक निरीक्षण किया. इस क्रम में सीएस ने अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड, ओपीडी वार्ड, पैथोलॉजी कक्ष, दवा वितरण कक्ष, प्रसव कक्ष, एएनसी कक्ष,ओटी कक्ष, मरीजों के पंजीयन कक्ष, एक्सरे रूम, अस्पताल के सामान्य वार्ड सहित पूरे अस्पताल परिसर में घूम घूम कर बड़े ही बारीकी के साथ निरीक्षण किया. निरीक्षण के बाद सीएस ने अनुमंडलीय अस्पताल उपाधीक्षक के कार्यालय कक्ष में पहुंच कर वहां रखे हुए चिकित्सकों व स्वास्थ्य कर्मियों के उपस्थिति पंजी व चिकित्सकों के ड्यूटी के रोस्टर का बड़े ही बारीकी के साथ अवलोकन किया. उपाधीक्षक व अस्पताल में पदस्थापित चिकित्सकों व स्वास्थ्य कर्मियों के साथ बैठक कर कई आवश्यक दिशा निर्देश दिये. उन्होंने कहा कि जल्द ही अनुमंडलीय अस्पताल फारबिसगंज में विशेषज्ञ चिकित्सकों का अलग अलग ओपीडी चलेगा. मौके पर डीपीएम संतोष कुमार, अस्पताल उपाधीक्षक डॉ आशुतोष कुमार, डॉ रेशमा रजा, डॉ रूपेश कुमार, डॉ अर्चना प्रसाद, रतन शंकर, लेखापाल राकेश कुमार रौशन सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन