सुंदरनाथ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Updated:
विज्ञापन

नेपाल सहित दूर दराज से आ रहे श्रद्धालु

विज्ञापन

कुर्साकांटा. ऐतिहासिक शिव मंदिर सुंदरनाथ धाम में 15 दिवसीय महाशिवरात्रि मेले के नौवें दिन सोमवार को श्रद्धालुओं के हर हर महादेव के जयकारे से मंदिर प्रांगण गुंजायमान होता रहा. महंत सिंहेश्वर गिरी ने बताया कि अन्य दिन की तरह प्रातः कालीन पूजा के बाद गर्भगृह के कपाट को श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया. श्रद्धालु सुबह 06 बजे से संध्या साढ़े 04 बजे तक जलाभिषेक के साथ मंदिर परिसर स्थित देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना करते रहे. इधर श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की परेशानी न हो, इसको लेकर सुंदरी मठ न्यास समिति के कोषाध्यक्ष प्रणव गुप्ता, एचके सिंह, रामदेव सरदार, विजय केशरी, श्याम राम, भानु सिंह, मनोज भगत, छोटू साह, नयन भगत, किशोर सिंह सहित अन्य सक्रिय सदस्य तत्परता से लगे रहे. न्यास समिति के अनुसार 09 वें दिन सोमवार को लगभग 40 हजार श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया तो सैकड़ों मुंडन संस्कार भी कराया गया. इधर श्रद्धालुओं ने सुंदरनाथ धाम स्थित मेला का भी भरपूर आनंद उठाया व मंदिर परिसर स्थित नैवेद्यम प्रसाद काउंटर में प्रसाद खरीद को लेकर श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन