गौ सम्मान आह्वान अभियान के तहत हस्ताक्षर के लिए घर-घर पहुंच रहे कार्यकर्ता

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

27 जून को अररिया के डीएम को हस्ताक्षर की प्रति के साथ मांगपत्र सौंपा जायेगा.

विज्ञापन

फारबिसगंज. गौ माता को राष्ट्रीय माता घोषित करने के लिए एवं संपूर्ण भारतवर्ष में गौ माता की हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगे साथ ही गौ माता की रक्षा पालन पोषण व विधि व्यवस्था को लेकर मंत्रालय में स्पेशल कानून बनाने की मांग को लेकर भारत के तमाम साधु संतों के आह्वान पर हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है. जिनकी तैयारी को लेकर फारबिसगंज के पटेल चौक स्थित बजरंगबली मंदिर के प्रांगण में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता बजरंग दल के पूर्व जिला संयोजक मनोज सोनी ने की. उन्होंने कहा दूसरा चरण की हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत पूरे जिला भर में हो चुकी है. 27 जून को अररिया के जिला अधिकारी को हस्ताक्षर की प्रति के साथ मांग पत्र सौंपा जायेगा. उन्होंने कहा पहले चरण में मांग पत्र के साथ 2100 लोगों की हस्ताक्षर प्रति अनुमंडल अधिकारी को सोपा गया है. श्री सोनी ने कहा अररिया जिला के तमाम सनातनी के घर-घर गौ रक्षक दस्तक देंगे. लोगों से मिलेंगे गौ माता से संबंधित पत्रांक देते हुए फार्म पर अपनी सहमति को लेकर हस्ताक्षर करवायेंगे. इस मौके पर पूर्व नगर संयोजक अभिषेक शाह, संजीव कुमार रजक, अंकित गुप्ता, विश्वजीत कुमार, बबलू शाह, अमन मरिक, चंदन कुमार, सत्यम झा, टुनटुन शाह, सुमित मेहता, समीर आर्य, पिंटू सोनी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे.

विज्ञापन

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन