पूर्व वार्ड पार्षद के निधन से शोक

Updated:
विज्ञापन
पूर्व वार्ड पार्षद के निधन से शोक

दर्जनों लोगों ने व्यक्त की शोक संवेदना

विज्ञापन

अररिया. अररिया नगर परिषद वार्ड संख्या 15 के पूर्व नगर पार्षद सह जनता दल यूनाइटेड के वरिष्ठ नेता रेशम लाल पासवान का निधन गुरुवार की रात इलाज के दौरान पटना में हो गया. इनके असामयिक निधन की खबर से अररिया में शोक है. शुक्रवार की सुबह से उनके हनुमंत नगर आवास पर उनके शुभचिंतकों व उनको चाहने वालों की भीड़ जमा होने लगीं. जिला परिषद अररिया की पूर्व अध्यक्ष व जनता दल यूनाइटेड की नेत्री शगुफ्ता अज़ीम ने रोशन लाल पासवान की मौत को एक बड़ी क्षति बताया. रेश्मलाल पासवान के निधन पर सांसद प्रदीप कुमार सिंह, जिला परिषद अध्यक्ष आफताब अज़ीम, रजी अहमद , डॉ एम आलम, सुशीला साह, तसनीम कौसर, जिला अध्यक्ष आशीष पटेल, शाद अहमद बबलू, रमेश सिंह, पूर्व मंत्री मंजर आलम, जदयू पूर्व जिला अध्यक्ष नौशाद आलम, मो जियाउल्लाह, उपेंद्र मंडल, सीता राम मंडल, पवन सिंह, मुख्य नगर पार्षद विजय मिश्रा, अफसाना हसन, पूर्व विधायक जाकिर अनवर, अनवर राज, तनवीर आलम आदि शोक संवेदना व्यक्त किया है. वहीं राजद के जिला अध्यक्ष अविनाश आनंद ने भी रेश्म लाल पासवान के निधन को अपना व्यक्तिगत नुकसान बताया है.

विज्ञापन
मृगेंद्रमणि सिंह

लेखक के बारे में

By मृगेंद्रमणि सिंह

मृगेंद्रमणि सिंह प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. प्रभात खबर के अररिया कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन